{"_id":"689202d4d11c085ab2031e75","slug":"video-sirmour-health-department-and-pollution-control-board-organized-a-workshop-in-nahan-2025-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: नाहन में स्वास्थ्य विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने आयोजित की कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: नाहन में स्वास्थ्य विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने आयोजित की कार्यशाला
स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण विभाग जिला सिरमौर और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के संयुक्त तत्वधान में जैव कचरा (बायोमेडिकल वेस्ट) प्रबंधन पर नाहन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमिताभ जैन ने की। कार्यशाला में जिले के बीएमओ और एसएमओ शामिल हुए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमिताभ जैन ने बताया कि कार्यशाला में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से आए साइंटिस्ट और उनकी टीम ने जैव कचरा के निष्पादन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अस्पतालों में जैव कचरे का किस प्रकार एकत्रीकरण करना है, दूरदराज के क्षेत्रों में स्थापित अस्पतालों से किस प्रकार जैव कचरे को निष्पादन के लिए लाना है के बारे में बताया गया। प्रदूषण नियंत्र बोर्ड के प्रिंसिपल साइंटिफिक ऑफिसर हिमेंद्र शर्मा ने बताया कि बैठक में मौजूद चिकित्सा अधिकारियों के साथ जैव कचरा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम को कलस्टर लेबल तक लागू करने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निसार अहमद, बीएमओ डॉ. मोनीषा अग्रवाल, डॉ. उपासना शर्मा के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।