{"_id":"668a5995decf92f2870716b8","slug":"video-the-historical-city-of-nahan-became-devotional-with-the-slogans-of-jai-jagannath","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जय जगन्नाथ...के नारों से भक्तिमय हुआ ऐतिहासिक शहर नाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जय जगन्नाथ...के नारों से भक्तिमय हुआ ऐतिहासिक शहर नाहन
रविवार को जिला मुख्यालय नाहन में भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और हर कोई भगवान श्री जगन्नाथ का रथ खींचने के लिए उत्साहित नजर आया। कहा जाता है कि भगवान जगन्नाथ के रथ का रास्ता खींचने से लोगों की मन्नतें पूरी हो जाती हैं। पिछले 16 सालों से नाहन शहर में लगातार रथ यात्रा निकाली जा रही है जिसका जिम्मा जगन्नाथ रथ यात्रा समिति संभालती है। नाहन शहर में निकाली जाने वाली यह यात्रा आपसी भाईचारे का भी प्रतीक है, क्योंकि यात्रा में शहर के विभिन्न धर्मों के श्रद्धालु शिरकत करते हैं। यात्रा ऐतिहासिक चौहान मैदान से शुरू हुई और शहर के माल रोड, गुन्नूघाट, पक्का टैंक, कच्चा टैंक आदि क्षेत्रों से होते हुए वापस दिल्ली गेट पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं व विभिन्न संस्थाओं द्वारा जगह-जगह पर लोगों के लिए प्रसाद के स्टाल लगाए गए थे। जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने पहुंचे स्थानीय लोगों ने कहा कि शहर में 16वीं बार यह यात्रा निकाली जा रही है उन्होंने कहा कि हर साल यात्रा में पहुंचने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है जिसमे बाहरी राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि नाहन में भगवान जगन्नाथ जी की सिद्ध पीठ है जिससे लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि नाहन में निकाले जाने वाली जगन्नाथ रथ यात्रा की खास बात यह भी है कि यहां विभिन्न धर्मों के लोग इस यात्रा में शामिल होते है जिसमें हिंदू, मुस्लिम सिख और ईसाई शामिल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।