{"_id":"6659efb5ae438d27cf0ebe65","slug":"video-three-young-devotees-died-due-to-drowning-in-paonta-sahib-yamuna-river","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पांवटा साहिब यमुना नदी में डूबने से तीन नौजवान श्रद्धालुओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पांवटा साहिब यमुना नदी में डूबने से तीन नौजवान श्रद्धालुओं की मौत
शुक्रवार देर शाम पांवटा साहिब यमुना नदी में दर्दविदारक हादसा हुआ है। बाहरी राज्यों से पहुंचे तीन युवा श्रद्धालुओं की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर एसडीएम जीएस चीमा व डीएसपी पांवटा अदिति सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी मश्क्कत के बाद तीनों युवकों को शवों को बाहर निकाला जा सका। मौके पर युवकों के कपड़े, आधार कार्ड, आरसी व मोबाइल बरामद होने पर मृतकों की पहचान हुई। जिससे बाद पुलिस टीम ने इनके परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। मिली जानकारी अनुसार डेरा बस्सी से तीन दोस्त युवक अपनी थार कार में पांवटा साहिब गुरुद्वारा साहिब शीश नवाने पहुंचे थे। काफी गर्मी होने पर ये तीनों युवक शाम के समय यमुना नदी में स्नान करने पहुंचे। नदी घाट पर हादसों के लिए सबसे संवेदनशील वीयर योजना स्थल के नहाने लगे। जहां पर कि पानी का भंवर वाला स्थल है। बताया जा रहा है कि इनमें से एक दोस्त अचानक डूबने लगा। जिसके बाद दोनों अपने साथी को बचाने चले गए। एक एक कर तीनों नदी में डूब गए। आसपास मौजूद रहे श्रद्वालूओं ने भी शोर मचाना शुरु कर दिया। इस बारे पांवटा साहिब प्रशासन तथा डीएसपी एंव थाना पुलिस को सूचित कर दिया। डीएसपी पांवटा अदिति सिंह पुलिस टीम को लेकर मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोर को मौके पर बुलाया गया। काफी समय बाद सर्च टीम को तीनों युवकों को नदी में शव मिले। मौके पर युवकों के कपड़े व मोबाइल मिले। मोबाइल से इनके घर संपर्क हुआ। थाना पर सूचना मिली की यमुना नदी में पानी में नहाते समय लडके डूब गये है।गोताखोरों की मदद से मृत अवस्था में बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान धरेन्द्र सिंह सैनी उर्फ प्रिंस(22) पुत्र श्याम सिंह सैनी निवासी मकान नं. 1013 रोज बुड इस्टेट बरवाला रोड़ सेक्टर-09 डेराबस्सी, जिला साहिब जादा,अजीतनगर पंजाब, अभिषेक आजाद(21) पुत्र रमेंश कुमार निवासी मकान नं. 2918/1, सेक्टर 9डी चण्डीगढ़ तथा राघव मिश्रा (21) पुत्र नन्हे लाल मिश्रा निवासी मकान न0 1647 रोज वुड फेज-2 डेराबस्सी जिला मोहल्ला के रुप में हो गई है।ल्ला वउम्र 21 साल। डीएसपी पांवटा साहिब अदिति सिंह ने पुष्टि की है। नदी में डूबे तीनों युवकों के शव स्थानीय गोताखोर टीम के सहायता से बाहर निकाल लिए गए है। पंजाब डेरा बस्सी संपर्क कर इनके परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। शनिवार को परिजनों के पहुंचने पर तीनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।