{"_id":"66596c3cd34616a7ee02e46b","slug":"video-residential-house-burnt-to-ashes-in-pulan-village-of-bharmour","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भरमाैर के पूलन गांव में रिहायशी मकान जलकर राख, आटा चक्की और आरा मशीन भी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भरमाैर के पूलन गांव में रिहायशी मकान जलकर राख, आटा चक्की और आरा मशीन भी जली
उपमंडल भरमौर के पूलन पंचायत के पूलन गांव में शुक्रवार अल सुबह एक रिहायशी जलकर राख हो गया। अग्निकांड में मकान के भीतर लगाई गई आटा चक्की, आरा मशीन और ऊन कातने की मशीन भी जलगई। प्रभावित जैहरी राम पुत्र दर्जी राम को करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है। मकान से उठती लपटों को देख कर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने तुरंत आग बुझाने का कार्य अपने स्तर पर आरंभ किया। साथ ही पंचायत प्रधान और तहसीलदार को इस बाबत सूचित किया। पंचायत प्रधान अनिता कपूर ने बताया कि चार बजे जैहरी राम के मकान में आग लगने से आटा चक्की, आरा मशीन और ऊन कताई की मशीन जल कर राख को गई हैं। प्रधान ने बताया कि आग की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन को दे दी गई थी। मौके पर प्रशासन की तरफ से तहसीलदार भरमौर पहुंचे । उन्होंने प्रभावित को प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता प्रदान करने की मांग उठाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।