{"_id":"67f7508b839722551200d705","slug":"video-yuvraj-stood-first-in-under-9-table-tennis-competition-2025-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : टेबल टेनिस प्रतियोगिता के अंडर-9 में युवराज रहा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : टेबल टेनिस प्रतियोगिता के अंडर-9 में युवराज रहा प्रथम
जिला सिरमौर टेबल टेनिस एसोसिएशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में 27 खिलाड़ियों ने भाग लिया। टेबल टेनिस प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में अंडर-9 की खेल प्रतियोगिता में युवराज प्रथम, पलिशा द्वितीय, अंडर- 11 में अमन शर्मा प्रथम, अर्व तोमर द्वितीय स्थान पर रहे। इसी तरह लड़कियों की अंडर-13 प्रतियोगिता में कव्या सैनी प्रथम, रोही द्वितीय व लड़कों की अंडर -13 प्रतियोगिता में अर्पूव प्रथम, अंशुमान द्वितीय स्थान पर रहे। इसी तरह लड़कियों की अंडर- 15 में नव्या प्रथम, कव्या द्वितीय स्थान पर रही। लड़कों की अंडर- 15 में अर्व प्रथम, मनन द्वितीय स्थान पर रहे। विजेताओं को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। इस मौके पर सिरमौर टेबल टेनिस एसोसिएशन की उपाध्यक्ष कमलेश, अश्वनी ठाकुर, सचिव संदीप कश्यप व शिवानी अग्रवाल मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।