{"_id":"6b001fee809485135d041221","slug":"video-jogindra-cooperative-bank-nabard-meeting-solan-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: जोगिंद्रा बैंक ने नाबार्ड को बताई वित्तीय स्थिति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत करने पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: जोगिंद्रा बैंक ने नाबार्ड को बताई वित्तीय स्थिति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत करने पर चर्चा
Ankesh Dogra
Updated Fri, 20 Nov 2026 03:54 PM IST
Link Copied
जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड ने शुक्रवार को नाबार्ड के वरिष्ठ अधिकारियों को अपनी वित्तीय स्थिति और कार्यप्रणाली की जानकारी दी। इस बैठक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को और मजबूत करने पर चर्चा हुई। नाबार्ड के चीफ जनरल मैनेजर विवेक पठानिया बैंक के मुख्य कार्यालय सोलन पहुंचे।
बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा और प्रबंध निदेशक पंकज सूद ने विवेक पठानिया का स्वागत किया। नाबार्ड के डीजीएम अशोक चौहान भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
मुकेश शर्मा ने नाबार्ड के अधिकारियों को बैंक की वर्तमान वित्तीय स्थिति और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न बैंकिंग योजनाओं और ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
बैठक के दौरान बैंक की भावी योजनाओं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के प्रयासों पर भी चर्चा हुई। सहकारी बैंकिंग व्यवस्था के विस्तार को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैंक के समक्ष आ रही चुनौतियों और आवश्यक अनुपालनों को पूरा करने में पेश आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों को भी प्रमुखता से रखा गया।
विवेक पठानिया ने बैंक प्रबंधन द्वारा उठाए गए सभी विषयों को गंभीरता से सुना। उन्होंने बैंक की आवश्यकताओं और चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए उचित सहयोग और मार्गदर्शन का आश्वासन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।