{"_id":"6a44e6a17925e2053106f47d","slug":"video-landslide-near-bhararighat-on-shimla-mataur-nh-traffic-diverted-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: शिमला-मटौर एनएच पर भराड़ीघाट के समीप हुआ भूस्खलन, ट्रैफिक डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: शिमला-मटौर एनएच पर भराड़ीघाट के समीप हुआ भूस्खलन, ट्रैफिक डायवर्ट
शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर भराड़ीघाट के क्यारड़ क्षेत्र में हुए भूस्खलन के कारण सड़क पर भारी मात्रा में मलबा आने से यातायात बाधित हो गया है। यह स्थान जिला बिलासपुर व सोलन की सीमा के निकट स्थित है। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने प्रभावित मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही अगले आदेश तक बंद कर दी है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय बिलासपुर द्वारा जारी जन-सूचना के अनुसार यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। बिलासपुर एवं हमीरपुर से शिमला जाने वाले वाहन ब्रह्मपुखर, जुखाला, जब्बल पुल, रानीकोटला, खारसी और दाड़लामोड़ होकर शिमला पहुंच सकेंगे। वहीं शिमला से मंडी जाने वाले वाहनों के लिए दाड़लामोड़, नवगांव, खारसी, रानीकोटला और बैरी मार्ग निर्धारित किया गया है। शिमला से बिलासपुर एवं हमीरपुर जाने वाले वाहन दाड़लामोड़, खारसी, रानीकोटला, जब्बल पुल तथा घागस-ब्रह्मपुखर मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार प्रभावित स्थल पर एनएचएआई द्वारा फोरलेन सड़क निर्माण कार्य भी चल रहा है। भूस्खलन के बाद मशीनरी को मौके पर तैनात कर मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सड़क को यातायात के लिए बहाल करने में अभी चार से पांच घंटे का समय लग सकता है। उधर, नायब तहसीलदार दाड़लाघाट प्रेम लाल शर्मा ने बताया कि पटवारी से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार भूस्खलन के कारण मार्ग बंद हुआ है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है तथा सड़क बहाल होने के बाद अगली सूचना जारी की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।