{"_id":"6a77086e3e1c2254910b64fb","slug":"video-pensioners-association-in-diggal-warns-government-demands-immediate-payment-of-40-outstanding-dues-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan: दिगल में पेंशनर्स संघ ने सरकार को चेताया, 40 फीसदी लंबित देनदारी का भुगतान जल्द करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan: दिगल में पेंशनर्स संघ ने सरकार को चेताया, 40 फीसदी लंबित देनदारी का भुगतान जल्द करने की मांग
दिगल में भारतीय राज्य पेंशन महासंघ की इकाई बैठक में पेंशनरों की लंबित वित्तीय देनदारियों का मुद्दा प्रमुखता से उठा। इकाई अध्यक्ष नंदलाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरकार की ओर से किए गए आश्वासन के बावजूद पेंशनरों को अभी तक राहत नहीं मिली है। पेंशनरों के अनुसार, 13 मई 2026 को हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के साथ हुई बैठक में जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों की नई वेतनमान संबंधी लंबित देनदारी में से 40 प्रतिशत राशि का भुगतान 31 जुलाई तक करने का निर्णय हुआ था। लेकिन 8 अगस्त बीतने के बावजूद इस संबंध में अधिसूचना जारी नहीं हुई है। बैठक में सरकार से बिना देरी अधिसूचना जारी कर भुगतान प्रक्रिया शुरू करने की मांग की गई। बैठक में प्रदेश महामंत्री इंद्रपाल शर्मा, जिला सचिव ओम प्रकाश गर्ग, कुनिहार इकाई के उपाध्यक्ष देवेंद्र कौशल सहित अन्य पदाधिकारी व वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।