{"_id":"6a6c856386a1ee15190ad7d5","slug":"video-solan-municipal-corporation-kasauli-sdm-office-threat-email-security-alert-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan: नगर निगम सोलन, एसडीएम कार्यालय कसौली और आर्मी पब्लिक स्कूल डगशाई को बम से उड़ाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan: नगर निगम सोलन, एसडीएम कार्यालय कसौली और आर्मी पब्लिक स्कूल डगशाई को बम से उड़ाने की धमकी
Ankesh Dogra
Updated Fri, 31 Jul 2026 04:52 PM IST
Link Copied
स्वतंत्रता दिवस से पहले सोलन जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। नगर निगम सोलन, एसडीएम कार्यालय कसौली और आर्मी पब्लिक स्कूल डगशाई को धमकी भरे ई-मेल मिलने के बाद पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। सूचना मिलते ही नगर निगम कार्यालय में पुलिस ने सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया, जबकि शिमला से बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचकर पूरे परिसर की गहन तलाशी ली। जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अज्ञात ई-मेल आईडी से भेजे गए संदेश में 15 अगस्त के अवसर पर सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों को निशाना बनाने की धमकी दी गई है। ई-मेल में राष्ट्रविरोधी और खालिस्तान समर्थक नारे लिखने जैसी बातें भी दर्ज हैं। इसके साथ ही दहशत फैलाने की मंशा से आपत्तिजनक संदेश भेजे गए।
सूत्रों के अनुसार यही ई-मेल नगर निगम सोलन के अलावा एसडीएम कार्यालय कसौली और आर्मी पब्लिक स्कूल डगशाई को भी भेजा गया। सूचना मिलते ही संबंधित संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस की साइबर टीम ई-मेल भेजने वाले की पहचान, आईपी एड्रेस और संदेश के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण कर यह जांच की जा रही है कि ई-मेल किसी शरारती तत्व ने भेजा है या इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क सक्रिय है।
15 अगस्त के मद्देनजर प्रशासन ने सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की है। संबंधित अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अपुष्ट सूचना या अफवाह पर विश्वास न करें। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस या प्रशासन को सूचना दें। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।