{"_id":"6a70460e9bd93914e109474a","slug":"video-solan-weather-update-heavy-rain-again-school-children-face-problems-while-returning-home-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rain Alert: सोलन में फिर बरसे बादल, बारिश में भीगते हुए घर लौटे स्कूली बच्चे; लोगों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rain Alert: सोलन में फिर बरसे बादल, बारिश में भीगते हुए घर लौटे स्कूली बच्चे; लोगों की बढ़ी परेशानी
Ankesh Dogra
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:11 PM IST
Link Copied
शहर में सोमवार को एक बार फिर मौसम ने करवट बदली और तेज बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे से जारी बारिश के कारण आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक दिक्कत स्कूल से छुट्टी के समय घर लौट रहे छोटे बच्चों को हुई। बारिश के बीच कई बच्चे भीगते हुए घर जाने को मजबूर हुए।
सुबह से ही शहर में बारिश के आसार बने हुए थे। दोपहर बाद अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इस दौरान सड़क पर आवाजाही करने वाले लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। कई लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों और अन्य स्थानों पर रुकते नजर आए।
सोलन शहर और आसपास के क्षेत्रों में पिछले करीब एक सप्ताह से दिन के समय लगातार बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है, वहीं लोगों को रोजमर्रा के कामों में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम में लगातार बदलाव के चलते प्रशासन और मौसम विभाग की ओर से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।