{"_id":"6a7022ac26063e159e0b7874","slug":"video-sawan-third-monday-laxmi-narayan-temple-dharampur-solan-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sawan Somwar 2026: धर्मपुर के लक्ष्मी नारायण मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, शिवलिंग पर किया दुग्धाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawan Somwar 2026: धर्मपुर के लक्ष्मी नारायण मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, शिवलिंग पर किया दुग्धाभिषेक
Ankesh Dogra
Updated Mon, 03 Aug 2026 10:40 AM IST
Link Copied
सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर धर्मपुर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह करीब छह बजे से ही भक्त पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचने लगे और शिवलिंग पर जल, दूध, दही, बेलपत्र, चंदन और फल अर्पित कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। पूजा-अर्चना में महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए भगवान भोलेनाथ की आराधना की।
मंदिर के पुजारी त्रिभुवन पांडे ने बताया कि सावन का महीना भगवान शिव की उपासना के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है। इस दौरान प्रत्येक सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिवलिंग पर बेलपत्र, चंदन, दूध और अन्य पूजन सामग्री अर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं से 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का नियमित जाप करने का भी आग्रह किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।