{"_id":"67cac89ace9124d32907b62f","slug":"video-100-women-from-chintpurni-will-participate-in-the-international-womens-day-program","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में चिंतपूर्णी से भाग लेंगी 100 महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में चिंतपूर्णी से भाग लेंगी 100 महिलाएं
जिला भाजपा कार्यालय ऊना में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में चिंतपूर्णी मंडल भाजपा अप्पर और लोअर से 100 महिलाएं भाग लेंगी। भाजपा की तरफ से महिला दिवस के मौके पर कार्यकम में भागीदारी को लेकर चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से दोनों मंडलों की अंब भाजपा कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। जिला भाजपा अध्यक्ष शाम मिन्हास की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि शनिवार को कार्यक्रम में दोनों मंडलों से 100 महिलाए भाग लेंगी। पूर्व विधायक बलबीर सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर बतौर मुख्य वक्ता शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि जिला में जो सेल्फ हेल्प ग्रुप और महिला मंडल जोकि बेहतर कार्य कर रहे हैं। हर विधानसभा क्षेत्र से दो-दो महिला मंडल और सेल्फ हेल्प ग्रुप को उनके बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री की तरफ से महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं बारे जानकारी दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।