{"_id":"6889c97a4a759eaa590c0cea","slug":"video-annual-bhandara-organized-in-shri-ram-mandir-churudu-devotees-received-prasad-2025-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: श्रीराम मंदिर चूरूडू में लगाया वार्षिक भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहर किया प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: श्रीराम मंदिर चूरूडू में लगाया वार्षिक भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहर किया प्रसाद
उपमंडल अंब की ग्राम पंचायत चूरूडू स्थित श्रीराम मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। बुधबार को आयोजित इस धार्मिक आयोजन में स्थानीय ग्रामीणों के साथ माता चिंतपूर्णी के दर्शनों को जा रहे श्रद्धालुओं ने भी भारी संख्या में भाग लिया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। सुबह 10:00 बजे से शुरू हुए लंगर में श्रद्धालुओं को दाल-चावल, कढ़ी, पूरी और हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में ग्राम प्रधान विनय शर्मा, अंब ब्लॉक समिति के उपाध्यक्ष संदीप ठाकुर, अजय ठाकुर, विक्की जट्ट, सती प्रधान, डिंपल ठाकुर, संजय तथा क्षेत्र के समर्पित युवाओं का अहम योगदान रहा। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति गीतों और राम भजनों से वातावरण गूंजता रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।