{"_id":"690c4ba2eb1ac3c72e0c2419","slug":"video-chintpurni-police-caught-several-bikers-without-helmets-station-in-charge-issued-a-strict-warning-2025-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"चिंतपूर्णी पुलिस ने बिना हेलमेट पकड़े कई बाइकर, थाना प्रभारी ने दी सख्त चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंतपूर्णी पुलिस ने बिना हेलमेट पकड़े कई बाइकर, थाना प्रभारी ने दी सख्त चेतावनी
चिंतपूर्णी पुलिस ने क्षेत्र में बिगड़ैल चालकों के खिलाफ जोरदार अभियान चलाते हुए यातायात नियमों की सख्त पालना सुनिश्चित करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। थाना प्रभारी जयराम ठाकुर के नेतृत्व में विशेष अभियान के दौरान कई दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट यात्रा करते हुए पकड़ा गया। एसएचओ जयराम ठाकुर ने बताया कि कुछ चालक हेलमेट को केवल हाथ में पकड़े या डिग्गी में रखकर चल रहे थे, जिन सभी को मौके पर ही हेलमेट पहनाया गया और सख्त चेतावनी दी गई कि अगली बार नियमों का उल्लंघन करने पर चालान काटा जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य चालान काटना नहीं बल्कि लोगों को सुरक्षित यात्रा के लिए जागरूक करना है। थाना प्रभारी ने कहा, हेलमेट पुलिस के डर से नहीं बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए लगाना चाहिए। छोटी सी लापरवाही कभी-कभी जीवन के लिए बड़ा खतरा बन जाती है। पुलिस ने स्थानीय लोगों व श्रद्धालुओं से अपील की कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें, तथा सड़क सुरक्षा उपायों को अपनी आदत में शामिल करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।