{"_id":"69c684748a767d4d7e023dfa","slug":"video-cmo-dr-sanjeev-kumar-verma-says-hpv-vaccine-to-be-administered-to-4500-girls-in-the-district-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: सीएमओ डॉ. संजीव कुमार वर्मा बोले- जिले में 4500 बच्चियों को लगाई जाएगी एचपीवी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: सीएमओ डॉ. संजीव कुमार वर्मा बोले- जिले में 4500 बच्चियों को लगाई जाएगी एचपीवी वैक्सीन
स्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग की ओर से जिला ऊना में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय के मुंह के कैंसर) से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत 29 मार्च, 5 अप्रैल व 12 अप्रैल रविवार के दिन जिला के 27 डेडिकेटेड स्वास्थ्य संस्थानों में एचपीवी टीकाकरण किया जाएगा। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ. संजीव कुमार वर्मा ने शुक्रवार को क्षेत्रीय अस्पताल में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए दी। डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि जिला ऊना में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की लगभग 4,500 बच्चियों को यह वैक्सीन लगाई जाएगी, जोकि पूर्णत नि:शुल्क है। इसमें अब तक वैक्सीनेशन के लिए एक हजार बच्चियों का पंजीकरण हो चुका है। उन्होंने बताया कि इस टीकाकरण के लिए मौके पर भी बच्चियों का वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण किया जाएगा। डॉ. वर्मा ने बताया कि इस वैक्सीन की एक खुराक लंबे समय तक इम्युनिटी प्रदान करने के लिए सक्षम है। डॉ. राम पाल शर्मा खंड चिकित्सा अधिकारी बसदेहडा और उनकी धर्मपत्नी डॉ. अनुपम शर्मा ने बताया की उन्होंने भी अपनी बेटी कुमारी प्रणवी शर्मा को प्राइवेट क्षेत्र में लगवाई है जो कि पूरी तरह से सुरक्षित है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार वर्मा ने यह भी जानकारी सांझा की कि जिला ऊना के वरिष्ठ चिकित्सकों ने भी अपनी बेटियों को यह वैक्सीन लगवा चुके है तथा पूर्णतया इस वैक्सीन से संतुष्ट हैं। इस अवसर पर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रिचा कालिया, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास चौहान, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंकित चौधरी, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम पाल शर्मा, डॉ. अनुपम शर्मा व उनकी पुत्री कुमारी प्रणवी शर्मा, जन शिक्षा अधिकारी गोपाल कृष्ण, दीपक चब्बा उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।