Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Shopkeeper Seriously Injured While Attempting to Resolve Dispute Between Two Factions in Pathankot
{"_id":"69c630891eb32ab9910ac604","slug":"video-shopkeeper-seriously-injured-while-attempting-to-resolve-dispute-between-two-factions-in-pathankot-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में दो पक्षों के झगड़े को सुलझाने गया दुकानदार गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में दो पक्षों के झगड़े को सुलझाने गया दुकानदार गंभीर घायल
पठानकोट के मलिकपुर चौक में गत देर रात दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में एक दुकानदार के घायल होने का मामला सामने आया है। झगड़े का कारण दो पक्षों में हुई बहस बाजी बनी। जानकारी देते हुए निंदी मंगयाल और संदीप गुप्ता ने बताया कि मलिकपुर चौक स्थित मनीष कुमार की दुकान है और वीरवार की रात करीब 11 बजे उसकी दुकान के समक्ष एक ट्रक चालक ने अपना ट्रक खड़ा किया हुआ था। इतने में वहां से गुजर रहे एक कार चालक की कार ट्रक के साथ टकरा गई। इसी के चलते कार चालक और ट्रक चालक के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। जबकि ट्रक चालक मनीष का जानकार होने के चलते उसके पास पहुंचा। इसके बाद मनीष ने उक्त कार चालक को उसके हुए नुकसान की भरपाई के बदले 2000 रुपये देकर झगड़े को खत्म करने के लिए कहा। लेकिन, कार चालक चुप ना रहने लगा और ट्रक चालक को धमकियां देने लग पड़ा। इसके बाद माहौल इतना गरमा गया कि दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में मनीष गंभीर घायल हो गया जिसे घायल व्यवस्था में आसपास के दुकान वालों ने अस्पताल के लिए पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मनीष की हालत गंभीर बताते हुए उसे रैफर कर दिया। अब मनीष डीएमसी लुधियाना में उपचार के लिए भर्ती है। मनीष कुमार की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। वहीं दुकानदारों ने इस झगड़े संबंधी पुलिस प्रशासन को भी शिकायत दी है। दुकानदारों की मांग है कि उक्त घटनास्थल पर के निकट एक पुलिस चौकी होती थी जिसको दोबारा स्थापित कर ऐसी घटना पर विराम लगाया जाए क्योंकि यह मलिकपुर चौक से लोग हिमाचल, जेएंडके और अन्य राज्यों में जाते है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।