सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   VIDEO : Deputy CM inaugurated and laid the foundation stone of development projects worth Rs 10.20 crore in Haroli Vidhansabha

VIDEO : उपमुख्यमंत्री ने हरोली विस में किए 10.20 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास

Ankesh Dogra अंकेश डोगरा
Updated Tue, 15 Oct 2024 07:08 PM IST
VIDEO : Deputy CM inaugurated and laid the foundation stone of development projects worth Rs 10.20 crore in Haroli Vidhansabha
हरोली विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति को नए आयाम देते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को 10.20 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। इसमें हरोली में नव स्थापित विद्युत मंडल के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता कार्यालय का लोकार्पण शामिल है जिससे क्षेत्र की लगभग 44,000 आबादी को सीधा लाभ पहुंचेगा। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के उपमंडल टाहलीवाल में सहायक अभियन्ता कार्यालय का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने 4.64 करोड़ रुपये की लागत से हरोली खड्ड पर पंजावर-बाथड़ी लिंक रोड पर 36 मीटर लंबे पुल का भूमि पूजन किया। इसके साथ ही 3.82 करोड़ रुपये की लागत से चंदपुर खड्ड पर एक अन्य पुल का भूमि पूजन और 1.73 करोड़ रुपये की लागत से चंदपुर खड्ड पर बने 34.55 मीटर लंबे आरसीसी पुल का लोकार्पण भी किया गया। हरोली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र अब प्रदेश में प्रगति का एक आदर्श मॉडल बन चुका है। हम हरोली को आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए तैयार कर रहे हैं, जहां स्थायी और समग्र विकास का मेल होगा। विकास की यह यात्रा बिना किसी भेदभाव के जारी है और हम इसे व्यापक जन सहयोग से आगे भी जारी रखेंगे। उपमुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि हरोली में जलशक्ति विभाग की 28 करोड़ रुपये की 4 महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य तेजी से चल रहा है। इनमें पूबोवाल, बालीवाल, हरोली और नगनोली की जल योजनाएं शामिल हैं। हरोली में पानी की योजना 6 महीनों के रिकॉर्ड समय में पूरी कर चालू की गई है, जबकि हरोली-पंजावर के लिए 10 करोड़ रुपये की एक और परियोजना प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि हरोली में जल्द ही 5 करोड़ रुपये की लागत से एक ऑटोमेटिक वाहन परीक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा, जहां कंप्यूटराइज्ड वाहन टेस्टिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त 8 करोड़ रुपये की लागत से ट्रैफिक पार्क और 7 करोड़ रुपये से एक विश्राम गृह का निर्माण कार्य भी तेजी से हो रहा है। उन्होने कहा कि हरोली में जल्द ही बस डिपो भी खोला जाएगा। अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में भी निरंतर सुधार हो रहा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली के 100 बिस्तरों वाले अस्पताल में विशेषज्ञ सेवाओं के लिए 11 नए डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीनें भी उपलब्ध कराई गई हैं। हरोली में डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय पीजी कॉलेज का भवन भी लगभग तैयार हो चुका है और अगले शैक्षणिक सत्र से एमए और प्रोफेशनल कोर्सेज की कक्षाएं भी शुरू होंगी। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री ने कहा कि रामपुर में सोमभद्रा पुल के समीप एक पुलिस चेक पोस्ट खोली जाएगी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होगी। इसके साथ ही पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पुल के पास एक बड़ा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, पुल के आस-पास चाट-पकौड़ी जैसे खानपान की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कुछ प्रतिष्ठानों को लाइसेंस जारी किए जाएंगे। इससे स्थानीय व्यवसायों को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटकों के लिए आकर्षक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उपमुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष विकास कार्यों को दलगत राजनीति के चश्मे से देखता है, जबकि कांग्रेस हर क्षेत्र और हर व्यक्ति के कल्याण के लिए कार्य करती है। उन्होंने कहा कि हम दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करते हैं, जिसका प्रमाण हर चुनाव में हमारी बढ़ती वोटों की संख्या है। विद्युत बोर्ड के हमीरपुर जोन के मुख्य अभियंता पंकज शर्मा ने विद्युत मंडल की कार्यप्रणाली और इसके लाभों से सबको अवगत कराया। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए अपने विचार रखे। इस अवसर पर उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, प्रदेश कांग्रेस सचिव अशोक ठाकुर, कांग्रेस नेता सतीश बिट्टू, विरेंद्र मनकोटिया, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग ऊना हर्ष पुरी, अधीक्षण अभियंता विद्युत बलराज सांगड़, डीएफओ सुशील कुमार, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, ग्राम पंचायत हरोली की प्रधान रमन कुमारी, धर्मपुर की प्रधान सुभद्रा चौधरी, हरोली औद्योगिक संघ के प्रधान राकेश कौशल सहित कांग्रेस पार्टी अन्य पदाधिकारी, पंचायती राज संस्थानों प्रतिनिधि तथा स्थानीय जनता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : हमीरपुर के कृषि विक्रय केंद्रों में बरसीम और लहसुन का बीज मिलना शुरू

VIDEO : उकलाना मंडी में पार्षद के दुर्व्यवहार के विरोध में सफाई कर्मचारियों का धरना

15 Oct 2024

VIDEO : सकोह स्कूल में अग्निशमन विभाग ने की मॉक ड्रिल

15 Oct 2024

VIDEO : उन्नाव में बाइक सवार लुटेरे को लगी गोली, पुलिस गश्त के दौरान हुई मुठभेड़, दूसरा साथी भाग निकला

15 Oct 2024

VIDEO : सांड ने मचाया आतंक, बुजुर्ग को पटककर मार डाला, चार ग्रामीण घायल

15 Oct 2024
विज्ञापन

VIDEO : अजौली टोल नाके पर हुए सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

15 Oct 2024

VIDEO : चंडीगढ़ में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजन

15 Oct 2024
विज्ञापन

VIDEO : देवताओं के महाकुंभ में सैंज के देवता जनासर ने निभाई देव मिलन की परंपरा

15 Oct 2024

VIDEO : चौकीमन्यार स्कूल में नशे के दुष्प्रभावों को लेकर किया जागरूक

15 Oct 2024

VIDEO : बदमाशों ने पिकअप गाड़ी से किसान को कुचला, भैंस चोरी के विरोध में हुई वारदात; पुलिस तलाश में जुटी

15 Oct 2024

VIDEO : बरनाला में दो गुट भिड़े, पंच उम्मीदवार को आई चोटें 

15 Oct 2024

VIDEO : बागपत जिला अस्पताल में महिला की माैत, परिजनों ने इलाज में देरी का आरोप लगाते हुए किया हंगामा

15 Oct 2024

VIDEO : अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता शुरू

15 Oct 2024

VIDEO : काम की तलाश में...हर सुबह खड़े हो जाते यहां मजदूर

15 Oct 2024

VIDEO : कुल्लू दशहरे की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक कुलविंदर बिल्ला ने मचाया धमाल

15 Oct 2024

VIDEO : हमीरपुर पुलिस ने पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षकों व विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ किया जागरूक

VIDEO : वाराणसी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सपा पर बोला हमला, देखिये क्या कहा?

15 Oct 2024

VIDEO : फतेहाबाद से लापता पेंटर का मिला शव, मोबाइल के कवर में मिला सुसाइड नोट

15 Oct 2024

VIDEO : हरियाणा में ब्राह्मण समाज की मांग, विधायकों की संख्या के आधार पर मंत्री पद का आवंटन हो

15 Oct 2024

VIDEO : कानपुर सड़क हादसा, ड्योढ़ी घाट पर हुआ मृतकों का अंतिम संस्कार, पांच परिवारों का मिला जीवनभर का जख्म

15 Oct 2024

VIDEO : पीलीभीत में चार दिन से लापता किशोरी का शव तालाब में मिला, पुलिस जांच में जुटी

15 Oct 2024

VIDEO : कानपुर हादसे के मृतकों की एक साथ उठीं अर्थियां, रो-रोकर बदहवास हुए परिजन…उमड़ा आंसुओं का सैलाब

15 Oct 2024

VIDEO : बरेली में बाइक पर निकले पुलिस अफसर, जुलूसे गौसिया की परखीं तैयारियां

15 Oct 2024

VIDEO : मुरादाबाद में दो बाइकों की टक्कर, तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी, दो ने तोड़ा दम

15 Oct 2024

VIDEO : सुल्तानपुर लोधी के गांव गिल्लां में ग्रामीणों ने किया मतदान का बायकाॅट

15 Oct 2024

VIDEO : पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर कैंट थाने पर जा रहे थे धरना देने, पुलिस ने डाक बंगले में किया 'नजरबंद', जानिए क्यों

15 Oct 2024

VIDEO : विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मौके से फरार हुआ पति

15 Oct 2024

VIDEO : भूस्खलन के चलते बंद हुआ गंगोत्री हाईवे आठ घंटे बाद खुला

15 Oct 2024

VIDEO : एक दुकान में लगी आग, लपटों में धू-धू कर जलकर सात दुकानें हुईं राख

15 Oct 2024

VIDEO : अचानक अनियंत्रित हुई 52 यात्रियों को लेकर जा रही बस, टैक्सी स्टैंड पर खड़े तीन वाहनों को मारी टक्कर

15 Oct 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed