{"_id":"67ce9706a04bbf20cc0bb4af","slug":"video-former-minister-virendra-kanwar-said-talmehra-raunkhar-bridge-should-be-constructed-soon","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर बोले- तलमेहड़ा-रौनखर पुलिया का निर्माण जल्द करवाया लोक निर्माण विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर बोले- तलमेहड़ा-रौनखर पुलिया का निर्माण जल्द करवाया लोक निर्माण विभाग
उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की खरयालता पंचायत के गांव रौनखर में स्थित तलमेहड़ा-रौनखर पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से वाहन चालकों की पुली के उपर से आवाजाही बंद कर दी है। हालांकि, साइड से कच्ची सड़क निकाल दी गई है। परंतु इस कच्ची सड़क पर हल्की बारिश होने पर वाहनों की आवाजाही बंद हो जाती है। इससे स्कूल-कालेज, आईटीआई विद्यार्थियों सहित आम लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर पहुंचे पूर्व मंत्री व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विरेंद्र कंवर ने सड़क की दयनीय स्थिति पर नाराजगी जताई । कंवर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इस पुलिया का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की किया ताकि रौनखर, खडोह, डीहर, राजपुरा सहित अन्य स्थानों पर रहने वाले लोगों की समस्या का समाधान हल हो। लोक निर्माण विभाग डिविजन भरवाईं के सहायक अभियंता भानू ओहरी का कहना है कि पुलिया का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है पिछले दिनों हुई बारिश के कारण कार्य रुका हुआ था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।