{"_id":"6a534934e7a0322be508b77d","slug":"video-una-rain-waterlogging-mc-park-municipal-corporation-arrangement-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una Rain: आधे घंटे की बारिश में खुली नगर निगम की पोल, एमसी पार्क बना तालाब; बच्चों को लेकर पहुंचे लोग लौटे मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una Rain: आधे घंटे की बारिश में खुली नगर निगम की पोल, एमसी पार्क बना तालाब; बच्चों को लेकर पहुंचे लोग लौटे मायूस
Ankesh Dogra
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:28 PM IST
Link Copied
रविवार को शहर में हुई करीब आधे घंटे की तेज बारिश के बाद नगर निगम की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं। बारिश के बाद कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। नालियों के ओवरफ्लो होने से पानी सड़कों पर बहने लगा।
वहीं, नगर निगम के एमसी पार्क में भी बारिश का पानी जमा हो गया। पार्क का बड़ा हिस्सा पानी से भर गया, जिससे वहां घूमने पहुंचे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। अवकाश के दिन बड़ी संख्या में अभिभावक बच्चों को लेकर पार्क पहुंचे थे, लेकिन पानी जमा होने के कारण बच्चों को खेलने का मौका नहीं मिल पाया।
अभिभावकों का कहना है कि नगर निगम को पार्क में बारिश के पानी की निकासी के लिए स्थायी व्यवस्था करनी चाहिए। उनका कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर सफाई व्यवस्था भी बेहतर होनी चाहिए और जगह-जगह जमा कूड़े को नियमित रूप से हटाया जाना चाहिए।
लोगों ने बताया कि एमसी पार्क में बच्चों के लिए लगाए गए झूले और खेल क्षेत्र के आसपास भी पानी जमा था। इसके चलते बच्चों को बिना खेले ही वापस लौटना पड़ा।
स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि मानसून को देखते हुए शहर के सभी पार्कों और जल निकासी व्यवस्था की नियमित जांच की जाए, ताकि बारिश के दौरान लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।