{"_id":"6a530f045fd110cc020cc7b5","slug":"video-una-gagret-dangoh-khurd-firing-liquor-worker-shot-licensed-gun-accused-detained-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una Crime: अवैध शराब की टोह लेने पहुंचे कारोबारी के कारिंदे को गोली, लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una Crime: अवैध शराब की टोह लेने पहुंचे कारोबारी के कारिंदे को गोली, लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग
Ankesh Dogra
Updated Sun, 12 Jul 2026 09:20 AM IST
Link Copied
उपमंडल गगरेट के जोह बह क्षेत्र के डंगोह खुर्द गांव में शनिवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। कथित तौर पर अवैध शराब के कारोबार की जानकारी जुटाने पहुंचे एक शराब कारोबारी के कारिंदे को गोली मार दी गई। गोली उसकी जांघ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, टांडा रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार दौलतपुर चौक के एक शराब कारोबारी के कुछ कारिंदे निजी वाहन में सवार होकर जोह बह क्षेत्र में कथित अवैध शराब के कारोबार की टोह लेने पहुंचे थे। इसी दौरान उनका सामना डंगोह खुर्द निवासी मोहिंदर सिंह उर्फ कोको से हुआ। पूछताछ के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर मोहिंदर सिंह उर्फ कोको ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। गोली एक कारिंदे की जांघ में लगी और वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आरोपी मौके से चला गया।
घायल को उसके साथी तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दौलतपुर चौक ले गए। मेडिकल ऑफिसर डॉ. संदीप नरूला के अनुसार प्राथमिक उपचार के दौरान पता चला कि गोली जांघ को आर-पार कर गई थी। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
घटना की सूचना मिलने पर गगरेट पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी मोहिंदर सिंह उर्फ कोको को हिरासत में लेकर उसकी लाइसेंसी बंदूक भी कब्जे में ले ली है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
डीएसपी गगरेट अनिल पटियाल ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस यह जांच कर रही है कि विवाद किन परिस्थितियों में हुआ और फायरिंग की नौबत क्यों आई। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।