Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
hard work of the retired principal paid off, the bumper crop of pomegranate became a source of inspiration for the youth
{"_id":"685544ccab87727529045c16","slug":"video-hard-work-of-the-retired-principal-paid-off-the-bumper-crop-of-pomegranate-became-a-source-of-inspiration-for-the-youth-2025-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य की मेहनत लाई रंग, अनार की बंपर फसल हासिल कर युवाओं के लिए बने प्रेरणा का स्रोत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य की मेहनत लाई रंग, अनार की बंपर फसल हासिल कर युवाओं के लिए बने प्रेरणा का स्रोत
जिला ऊना उपमंडल बगाणा के गांव बल्ह खोली में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य योगराज भारद्वाज की चार वर्षों की मेहनत आज रंग लाई है। उन्होंने अपने निजी बागीचे में बागवानी विभाग की अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन योजना के अंतर्गत 1100 अनार के पौधे लगाए थे। आज, चार वर्षों बाद उन पौधों में पुष्पन और फलन हुआ है, जिससे बंपर अनार की फसल तैयार हुई है। यह उपलब्धि क्षेत्र के किसानों व युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। योगराज भारद्वाज ने बताया कि यह सफलता बागवानी विभाग के मार्गदर्शन और तकनीकी सहयोग से संभव हो पाई है। विभाग की देखरेख में समय-समय पर प्रशिक्षण, खाद प्रबंधन और रोग नियंत्रण की विधियों को अपनाया गया। बागवानी अधिकारी वीरेंद्र भारद्वाज ने जानकारी देते हुए कहा कि यह परियोजना यह साबित करती है कि आधुनिक तकनीक, धैर्य और वैज्ञानिक खेती अपनाने से कोई भी किसान आत्मनिर्भर बन सकता है। चार वर्षों की मेहनत और प्रशिक्षण के बाद आज यह बागीचा इलाके के किसानों के लिए प्रेरणादायक मॉडल बन गया है। बागवानी विभाग द्वारा चलाए जा रहे ऐसे प्रयास किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने और नई पीढ़ी को कृषि की ओर आकर्षित करने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। इस सफलता की कहानी यह भी दर्शाती है कि यदि सही मार्गदर्शन और समर्पण हो, तो बंजर मानी जाने वाली ज़मीन भी सोना उगल सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।