{"_id":"67ff82edad30ee3f65096323","slug":"video-health-minister-shandil-inspected-civil-hospital-amb-2025-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मंत्री शांडिल ने किया सिविल अस्पताल अंब का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य मंत्री शांडिल ने किया सिविल अस्पताल अंब का निरीक्षण
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने बुधवार को सिविल अस्पताल अंब का निरीक्षण किया। इस मौके पर चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू भी उनके साथ थे। स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ से सुविधाओं का फीडबैक लिया और अस्पताल में उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं बारे जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में निरीक्षण के दौरान दाखिल मरीजों से हालचाल पूछा। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का सपना है कि आदर्श स्वस्थ्य संस्थान में अच्छी तरह से आधुनिक उपकरण मिले। विशेषज्ञ डाक्टर हों। जिससे लोगों को घरद्वार पर अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिले। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल अंब में सर्जन जल्द ज्वाईन करेगा। हर स्वास्थ्य संस्थान में छः विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात करने का मुख्यमंत्री का सपना पूरा हो रहा है। प्रदेश में इस प्रकार के बहुत से आदर्श संस्थानों में जो आपेरशन करवाए गए हैं। वह लोगों को लेकिन लाभरदायक सिद्ध हो रहे हैं। स्वस्थ्य संस्थानों में सिक्योरिटी को लेकर मंत्री ने कहा कि सुरक्षा होनी चाहिए। इस तरफ भी ध्यान दिया जाएगा कि सुरक्षा के लिए जवान तैनात किया जाए। उन्होंने हिमकेयर पर कहा कि यह सही तरीके से चल रहा है। जहां तक पेंडेंसी का ताल्लुक है। किसी भी जगह की पेंडेंसी एकदम से खत्म नहीं होती। लेकिन हिमकेयर की सुविधा लेने में कोई दिक्कत नहीं है। पेंडेसी अलग मुद्दा है। इस अवसर पर सीएमओ डॉ संजीव वर्मा, बीएमओ अंब डॉ. राजीव गर्ग, एसएमओ डॉ राहुल कतना, डॉ रूपिंदर शर्मा, डॉ आरुषि शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रविन्द्र शर्मा, धर्मेन्द्र बिल्ला, संदीप शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।