{"_id":"699da033862416bbbc0f3061","slug":"video-holi-fair-inaugurated-at-dera-baba-barbhaag-singh-maidi-event-to-continue-till-march-6-2026-02-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंब: डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में होली मेले का शुभारंभ, 6 मार्च तक चलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंब: डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में होली मेले का शुभारंभ, 6 मार्च तक चलेगा
ऊना जिले के उपमंडल अंब स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल डेरा बाबा बड़भाग सिंह, मैड़ी में मंगलवार को पारंपरिक श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ ऐतिहासिक होली मेले का विधिवत शुभारंभ हो गया। मेले के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के दर पर माथा टेककर सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। पूरे परिसर में गूंजते भजन-कीर्तन और धार्मिक संगीत ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि यह मेला 24 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनने वाले इस मेले को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा एवं सुविधाओं के व्यापक और सुनियोजित प्रबंध किए हैं। उन्होंने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, जबकि यातायात नियंत्रण के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। उपायुक्त ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मेले में आते समय यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें तथा किसी भी परिस्थिति में मालवाहक वाहनों में सफर कर मेले में न पहुंचे। प्रशासन की ओर से निर्धारित मार्गों, पार्किंग स्थलों एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। साथ ही दर्शन व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और स्वयंसेवकों का सहयोग करें, ताकि यह ऐतिहासिक होली मेला पूर्णतः शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।