{"_id":"69999266eb0a69995b0084af","slug":"video-kutlahar-mla-vivek-sharma-inspected-the-jogipanga-lam-jhambar-road-worth-rs-1050-crore-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा ने 10.50 करोड़ की जोगीपंगा-लाम झंबर सड़क का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा ने 10.50 करोड़ की जोगीपंगा-लाम झंबर सड़क का किया निरीक्षण
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने शनिवार को जोगीपंगा से लाम झंबर तक निर्मित हो रही सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। लगभग आठ किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण कार्य करीब 10 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान विधायक विवेक शर्मा ने विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए और परियोजना को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। विधायक विवेक शर्मा ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर सड़क की चौड़ाई, बेस लेयर, जल निकासी व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कार्य की प्रगति रिपोर्ट ली और अब तक हुए व्यय तथा शेष कार्य की समय-सीमा के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, तकनीकी कर्मचारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि सड़क निर्माण केवल एक विकास परियोजना नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता के जीवन स्तर को सुधारने का माध्यम है। विधायक विवेक शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता सर्वोपरि है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।