{"_id":"69d79ad9db94e9a4f60ead6a","slug":"video-kutlehar-sarkar-gaon-ke-dwar-program-held-in-charada-mla-vivek-sharma-listens-to-public-grievances-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुटलैहड़: चराडा में हुआ सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम, विधायक विवेक शर्मा ने सुनीं जनसमस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुटलैहड़: चराडा में हुआ सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम, विधायक विवेक शर्मा ने सुनीं जनसमस्याएं
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सुगड़ियाल के गांव चराडा में राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में उपमंडल बंगाणा प्रशासन की ओर से मुख्यतिथि का भव्य स्वागत किया गया। वहीं पंचायत प्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने विधायक विवेक शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें अपनी पंचायत एवं क्षेत्र की स्थिति और विकास कार्यों की जानकारी भी दी। इस कार्यक्रम में छह पंचायतों के लोगों को आमंत्रित किया गया था, ताकि वे अपनी समस्याएं प्रशासन, जनप्रतिनिधियों के समक्ष सीधे रख सकें। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे लोगों ने सरकार की इस पहल को सकारात्मक कदम बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।