{"_id":"668a3f882a48d719bd0290a8","slug":"video-leopard-playing-in-una-caught-on-camera-villagers-scared","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ऊना में खेलते हुए तेंदुए कैमरे में कैद, ग्रामीण डर से सहमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ऊना में खेलते हुए तेंदुए कैमरे में कैद, ग्रामीण डर से सहमे
ऊना जिले में शनिवार देर शाम तक चमयाडी पंचायत के गांव सुटनेहड़ा गांव में घर से लगभग सौ मीटर दूरी पर एक मादा तेंदुआ अपने दो से तीन बच्चों सहित खेलते हुए देखी गई। एक साथ तीन से चार तेंदुए देख कर गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं, पर शनिवार शाम को उस स्थान से लगभग दो से तीन किलोमीटर दूर मतोह गांव में भी दो बड़े तेंदुए देखे गए। चमयाडी पंचायत के प्रधान अशोक ठाकुर, सिहाणा पंचायत के प्रधान सुनील कुमार, उप प्रधान मनजीत सिंह, उप प्रधान पवन कुमार, रिशू बनियाल, दिनेश कुमार, रवि ठाकुर, शेर सिंह, कुलदीप सिंह,सतीश कुमार, अजय कुमार सहित चमयाडी पंचायत के गांव सुकनेहडा, बसातर, सरोह, डरोह, बरोटी, खेडी, रछोह,सिहाणा पंचायत के गांव कोट, मतोह, घराना, सिहाणा, डोलू, सहित अन्य गांव वासियों ने वन विभाग से दोनों पंचायतों में अलग-अलग स्थानों पर पिंजरें लगाने की मांग की है। वहीं, पर वन विभाग बंगाणा रेंज अधिकारी अंकुश आनंद का कहना है कि ग्रामीणों की मांग पर पहले भी अलग-अलग स्थानों पर तेंदुओं को पकड़ने लिए पिंजरा लगाया गया था। परन्तु कामयाबी नहीं मिल पाई थी। ग्रामीणों की मांग पर दोबारा से पिंजरा लगा दिया जाएगा। लोग जंगलों या घासनियों में अकेले जाने से परहेज करें। दूसरा पालतू पशुओं को भी जंगल में अकेले न जाने दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।