{"_id":"66e0577031c57540310ff073","slug":"video-meeting-held-for-34th-junior-national-throw-ball-competition-to-be-held-in-the-month-of-december","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : दिसंबर महीने में होने वाली 34वीं जूनियर नेशनल थ्रो बाल प्रतियोगिता के लिए बैठक आयोजित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : दिसंबर महीने में होने वाली 34वीं जूनियर नेशनल थ्रो बाल प्रतियोगिता के लिए बैठक आयोजित
थ्रो बॉल एसोसिएशन हिमाचल की बैठक बंगाणा में अध्यक्ष अमन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में तय किया गया कि 34वीं जूनियर थ्रोबॉल नेशनल चैंपियनशिप जो की इंदौर में आयोजित 9दिसंबर से 11 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। उसमें सभी जिला एसोसिएशन अपने स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन 15 सितंबर तक आयोजित करेंगे और उसके उपरांत प्रदेश स्तर पर खिलाड़ियों का ट्रायल भी आयोजित किया जाएगा ।संगठन की बैठक में बताया गया कि थ्रोबॉल हिमाचल का चैरिटेबल ट्रस्ट भी पंजीकृत करवा लिया गया है और युवा सेवाएं एवं खेल विभाग से मान्यता के लिए औपचारिकताएं पूर्ण कर कर भेज दी गई हैं ।अभी कैबिनेट की बैठक में खेल कोटे को लेकर निर्णय किया जाना तय है। इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश कुमार, यशवीर, सुमित कुमार, नरेश कुमार, सीमा शर्मा, इंदु वाला, विवेक कुमार, अनिल ठाकुर, भूषण, कपिल, नीरज समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।