सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Intoxicating syrup was being sold under the guise of a shop in shahdol

Shahdol: दुकान की आड़ में बेची जा रही थी नशीली सिरप, पुलिस ने कार्रवाई कर चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Tue, 10 Sep 2024 02:21 PM IST
Intoxicating syrup was being sold under the guise of a shop in shahdol
पुलिस ने नशे के खिलाफ अपनी जंग में एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के नेतृत्व में जिले के पपौंध और जयसिंहनगर थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 27 नग अवैध नशीली कफ सिरफ बरामद की गई। इन कार्रवाईयों में दो अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ एनडीपीएस और मप्र ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पहले मामले में पपौंध क्षेत्र के मेन बाजार में कपूरचंद रजक और रमेश रजक नामक व्यक्तियों के चाउमीन ठेले से 15 नग नशीली कफ सिरफ पकड़ी गई। वहीं, दूसरी घटना में जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में सुनील शुक्ला और अंश गौतम के पास से 12 नग कफ सिरफ बरामद की गई। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से शहडोल पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अवैध नशे के खिलाफ उनकी मुहिम जारी रहेगी।

पुलिस ने भेजा ग्राहक
पपौंध थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्रांतर्गत मेन बाजार पपौंध में कपूरचंद रजक एवं रमेश रजक दोनों चाउमीन की ठेला में अवैध नशीली सिरप दुकान की आड़ में बेची जा रही हैं। सूचना पर पपौंध पुलिस द्वारा सबसे पहले अपने एक पुलिसकर्मी को सिविल ड्रेस में वहां भेजा, जिसने वहां जाकर ग्राहक के रूप में चाउमीन ली और खाने लगा। कुछ देर बाद पुलिस ने अपने एक सूत्र को उक्त दुकान में नशीला कफ सिरप लेने के लिए भेजा ताकि सूचना की पुष्टि की जा सके, जैसे ही उक्त सूत्र को दुकानदार ने नशीला सिरप दिया तभी पुलिस ने दुकानदार को दबोच लिया।

दुकान की आड़ में नशे का कारोबार
चाउमीन के ठेले दुकान में दो व्यक्ति मिले, जिनसे पूछताछ करने पर उन्होनें अपना नाम क्रमशः कपूर चंद रजक पिता वंशरूप रजक उम्र 30 वर्ष एवं रमेश कुमार रजक पिता प्रेमलाल रजक उम्र 22 वर्ष दोनों निवासी वार्ड क्रमांक 7 पपौंध का होना बताये गए। तलाशी लेने पर ठेले के अंदर रखे पन्नी में 15 नग नशीली कफ सिरफ कीमती 4,500 रूपये का होना पाया गया। उक्त नशीली कफ सिरफ के बारे में दस्तावेज मांगने पर कोई वैध दस्तावेज न होना बताया। जिससे उक्त नशीली कफ सिरफ दवाओं को जब्त कर दोनों आरोपियों के विरूद्ध NDPS ACT एवं म०प्र० ड्रग कन्ट्रोल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी पपौंथ के नेतृत्व में उनि. सुरेश कुमार, प्रआर. राजेश सिंह, आर.हनुमान सिंह, संतोष सोलंकी की सराहनीय भूमिका रही।

जयसिंहनगर में भी पकड़ाया तस्कर
इसी प्रकार थाना जयसिंहनगर में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सुनील शुक्ला एवं अंश गौतम एक लाल रंग के थैले में अवैध नशीली कफ सिरफ लिये बेचने हेतु चूंदी नदी हैलीपैड के किनारे खड़े हैं। सूचना पर जयसिंहनगर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर तस्दीक हेतु पहुंचे तो दो व्यक्ति उक्त स्थान पर मिले जो पुलिस को आता देखकर भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर उनसे पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम क्रमशः सुनील शुक्ला पिता स्व. राजाराम शुक्ला उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड नं 8 जयसिंहनगर एवं अंश गौतम पिता संजय गौतम उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम साखी थाना ब्यौहारी का होना बताया।

तलाशी लेने पर उनके कब्जे से झोले में से 12 नग नशीली कफ सिरफ कीमती 2,040 रुपये का होना पाया गया। उक्त नशीली कफ सिरफ के बारे में दस्तावेज मांगने पर कोई वैध दस्तावेज न होना बताया। जिससे उक्त नशीली कफ सिरफ दवाओं एवं एक मोबाइल कीमती 5 हजार रूपये को जब्त कर दोनों आरोपियों के विरूद्ध NDPS ACT एवं म०प्र० ड्रग कन्ट्रोल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। उक्त कार्रवाई थाना प्रभारी जयसिंहनगर के नेतृत्व में सउनि. प्रमोद कुमार अहिरवार, संतोष मिश्रा, आर. नीरज शुक्ला, रोहित यादव, ऋषिकांत मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Rajgarh News: 26 साल बाद महिला शिक्षिका तबादला, विदाई का समय आया तो लिपटकर रोने लगे स्कूली बच्चे

10 Sep 2024

VIDEO : बगावत: ताऊ देवीलाल को हराने वाले पूर्व मंत्री छत्रपाल ने भाजपा छोड़ी, आप में शामिल

10 Sep 2024

VIDEO : बाजना में विशाल कुश्ती दंगल आयोजित, दिल्ली के मनीष ने हरिओम को हराकर जीता मुकाबला

09 Sep 2024

VIDEO : हे गण नायक सिद्धि विनायक... ने मोहा जनमन

09 Sep 2024

VIDEO : बलदेव छठ पर निकाली गई शोभा यात्रा, श्रीदाऊजी महाराज की झांकी रही आकर्षण का केंद्र

09 Sep 2024
विज्ञापन

VIDEO : राव दान सिंह का नामांकन कराने पहुंचे हुड्डा, बोले- 2014 में सत्ता छोड़ी तो हरियाणा नंबर वन था

VIDEO : वाद विवाद प्रतियोगिता में लड़कियों ने दिखाई प्रतिभा, महिला मुद्दों पर खुलकर बोलीं

09 Sep 2024
विज्ञापन

VIDEO : हाथरस में आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर विश्वविद्यालय की बस ने ईको कार को मारी टक्कर, दो की मौत

09 Sep 2024

VIDEO : सुनीता दुग्गल के खिलाफ मानहानि का केस करेंगे लक्ष्मण नापा, अनर्गल टिप्पणी का आरोप, सुनिए किसने क्या कहा

09 Sep 2024

VIDEO : काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने मनाया तीज उत्सव, इस डांस ने सभी को किया आकर्षित

09 Sep 2024

VIDEO : प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

09 Sep 2024

VIDEO : अलीगढ़ के नेशनल पब्लिक इंटर कॉेलेज में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के बारे में बताया गया

09 Sep 2024

VIDEO : तीन लोगों की खुदकुशी के एक साल बाद किशोरी ने फंदे से लटक कर दी जान, गांव में दहशत

09 Sep 2024

VIDEO : उत्तरकाशी में मूसलाधार बारिश, गंगोत्री हाईवे पर आया मलबा, जगह-जगह हुआ जलभराव

09 Sep 2024

Dausa News: जयपुर सांसद मंजू शर्मा का बड़ा बयान, भजन गायक कन्हैया मित्तल के लिए कही ये बात

09 Sep 2024

VIDEO : निवेशकों ने मांगी जमा पूंजी, ठगी पीड़ित जमाकर्ता एसोसिएशन ने कलेक्ट्रेट में दिया धरना

09 Sep 2024

VIDEO : अग्निवीर योजना युवाओं के साथ छलावा, बंद करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा

09 Sep 2024

VIDEO : हरिद्वार में CDO ने ग्रहण किया पदभार, बताया कैसे शहर को सभी मानकों पर लाएंगे नंबर वन

09 Sep 2024

पेपर लीक मामला: एसओजी ने सील खोलकर खंगाली कटारा की अलमारियां, 6 घंटे चली पूछताछ, कई महत्वपूर्ण तथ्य मिले

09 Sep 2024

VIDEO : मिर्जापुर में बिजली का तार टूटा, भागकर लोगों ने बचाई जान

09 Sep 2024

Barwani: गंदगी से फैली गांव में बीमारी, उल्टी दस्त के मरीजों की बढ़ी संख्या तो सर्वे करने निकला स्वास्थ्य अमला

09 Sep 2024

VIDEO : गांव में निकला अजगर, ग्रामीणों ने पकड़कर जंगल में छोड़ा

09 Sep 2024

VIDEO : डायरिया पीड़ित मरीज की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने परिजनों को समझाया

09 Sep 2024

Sirohi News: झाबूआ नाले में पानी की जोरदार आवक, आबूरोड-रेवदर मार्ग का संपर्क कटा

09 Sep 2024

Sirohi: अल्पा चौधरी ने संभाला सिरोही जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का कार्यभार, 2014 बैच की हैं अधिकारी

09 Sep 2024

VIDEO : रुद्रपुर में डी फार्मा के एग्जिट एग्जाम का विरोध प्रदर्शन, फार्मेसी के छात्रों ने डीएम को दिया ज्ञापन

VIDEO : कैंप लगाकर वापस लौट रही स्वास्थ्य विभाग की टीम बीहड़ में फंसी, रास्ते में दिखे तेंदुओं ने भर दी दहशत

09 Sep 2024

VIDEO : मैंने दुष्कर्म नहीं किया..., कलेक्ट्रेट में युवक ने खुद पर डाला पेट्रोल, जलाई माचिस, फिर; पढ़ें पूरा मामला

09 Sep 2024

VIDEO : बोलीं डीएम, राजस्व विभाग व प्रशासन के बीच की मजबूत कड़ी होते हैं लेखपाल

09 Sep 2024

VIDEO : गोलागढ़ में पहुंची राज्यसभा सांसद किरण हुईं भावुक, छलके आंसू, जेठ और भतीजे पर लगाए गंभीर आरोप

09 Sep 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed