{"_id":"66df321df45e4a914406861d","slug":"video-after-suicide-of-three-people-teenager-committed-suicide-hanging-herself-panic-in-village","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : तीन लोगों की खुदकुशी के एक साल बाद किशोरी ने फंदे से लटक कर दी जान, गांव में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : तीन लोगों की खुदकुशी के एक साल बाद किशोरी ने फंदे से लटक कर दी जान, गांव में दहशत
एक साल पहले तीन लोगों की खुदकुशी के बाद सुरिस गांव के बिंद बस्ती में सोमवार दोपहर एक किशोरी ने फंदे से लटक कर जान दे दी। पुराने मकान से 200 मीटर की दूरी पर बने पाही के मकान की टिन शेड में लगी पाइप पर किशोरी ने दुपट्टे के सहारे फंदा से लटका शव मिला। गांव के लोग निजी नर्सिंग होम ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के मुताबिक सुरिस गांव के बिंद बस्ती निवासी जैतू बिंद की (15) वर्षीय पुत्री राजनी बिंद ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। जब उसका छोटा भाई पाही पर गया और बहन को फंदे के सहारे लटका देखा तो शोर मचाया। आसपास के लोग इकट्ठा होकर शव को फंदे से नीचे उतारे। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष रोहित मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक राजनी अपने तीन बहन और तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थी। राजनी गांव से सटे एक विद्यालय में कक्षा 10वीं की छात्रा थी। पिता जैतू बाजार में पल्लेदारी कर परिवार का भरण पोषण करता था। मां गांव में बच्चों के साथ गृहस्थी का काम करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।