{"_id":"66dee4afdfdb0e64a609bfe4","slug":"video-villagers-appealed-to-dc-for-appointment-of-worker-in-dhaned-anganwadi-center","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : धनेड आंगनबाड़ी केंद्र में वर्कर की नियुक्ति को लेकर ग्रामीणों ने डीसी से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : धनेड आंगनबाड़ी केंद्र में वर्कर की नियुक्ति को लेकर ग्रामीणों ने डीसी से लगाई गुहार
हमीरपुर जिले के धनेड आंगनबाडी केंद्र एक में अन्य वार्ड से आंगनबाड़ी वर्कर की नियुक्ति करने के विरोध में ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र पर ताला जड़ने के मामले में अब डीसी से गुहार लगाई है। ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने डीसी अमरजीत सिंह को ज्ञापन सौंप कर जल्द इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक इसी वार्ड से किसी महिला को आंगनबाड़ी केंद्र में तैनात नहीं किया जाता है तब तक आंगनबाड़ी केंद्र पर ताला लगाया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल के सदस्य राजेन्द्र कुमार ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्र एक में आंगनबाड़ी वर्कर का पद खाली हुआ है, लेकिन विभाग ने कहीं और से आंगनबाड़ी वर्कर का तबादला आंगनबाड़ी केन्द्र में कर दिया है। उन्होंने कहा कि धनेड वार्ड नंबर दो में बाहर से कर्मचारी के आने पर आंगनबाड़ी केन्द्र पर ताले पर ताला लगाया गया है और आज डीसी से मिलकर भी समस्या का समाधान करने की मांग की है। वहीं महिला ने बताया कि डीसी से मिलकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने वार्ड से ही रखी जानी चाहिए और नादौन से तबादला होकर कर्मचारी को भेजा गया है जिसे ग्रामीण स्वीकर नही करेंगे। ग्राम पंचायत प्रधान धनेड कुंडला देवी का कहना है कि पंचायत भी ग्रामीणों के साथ खड़ी है और इस तरह बाहर से आंगनबाड़ी केंद्र में तबादला होकर कर्मचारी को भेजने का सभी विरोध कर रहे हैं, इसलिए आज डीसी से मामले में हस्तक्षेप करके कार्रवाई करने की मांग की है। बता दें कि धनेड पंचायत में आंगनबाड़ी वर्कर की नियुक्ति को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार धनेड में वार्ड नं 2 में आंगनबाड़ी केंद्र एक में कर्मचारी की नियुक्ति कहीं और होने पर पद रिक्त हो गया था, लेकिन विभाग के द्वारा नादौन से एक महिला को इस आंगनबाड़ी केंद्र में शिफ्ट कर दिया है जिसका गांव के लोग का विरोध जिता रहे हैं। वहीं गुस्साए लोगों ने 6 दिन पहले ही आंगनबाड़ी केंद्र पर ताला भी जड़ दिया है। वहीं, 6 दिनों से सीडीपीओ विभाग के द्वारा भी कर्मचारी भेज कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया है, लेकिन ग्रामीण नहीं मान रहे हैं और अपनी बात पर अड़े हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।