Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Shahdol Civil surgeon removed inquiry conducted woman doctor appealed by releasing a video in name of PM-CM
{"_id":"66de78e3ef7c8ea06d070a69","slug":"civil-surgeon-should-be-removed-from-his-post-and-investigation-should-be-done-female-doctor-released-a-video-addressed-to-pm-cm-and-pleaded-for-justice-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2085494-2024-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: सिविल सर्जन को पद से हटाकर कराई जाए जांच, महिला डॉक्टर ने PM-CM के नाम वीडियो जारी कर लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: सिविल सर्जन को पद से हटाकर कराई जाए जांच, महिला डॉक्टर ने PM-CM के नाम वीडियो जारी कर लगाई गुहार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 09 Sep 2024 11:48 AM IST
शहडोल जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉक्टर जीएस परिहार के खिलाफ महिला चिकित्सक द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों की जांच के बीच शोसल मीडिया में उनका (महिला चिकित्सक का) एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को सम्बोधित करते हुए उन्होंने इन्साफ मांगते हुए मार्मिक अपील की। वीडियो में महिला चिकित्सक अपील करते हुए कह रही कि सिविल सर्जन एक प्रभाव वाले व्यक्ति हैं। चूंकि उनके पद में रहते हुए उनके खिलाफ जांच के दौरान पीड़ित कर्मचारी खिलाफ में बोलने से डरेंगे। इसलिए सबसे पहले उन्हें जिला चिकित्सालय से हटाया जाए, तभी सच सामने आ सकता है। शिकायतकर्ता चिकित्सक ने वीडियो के माध्यम से आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि न जाने जिला चिकित्सालय में कितनी महिला कर्मचारी अब तक सिविल सर्जन की प्रताड़ना की शिकार हो चुकी हैं, उन सभी मां-बेटियों को माननीय इन्साफ चाहिए।
महिला चिकित्सक ने वीडियो में यह भी कहा है कि मैं सिविल सर्जन डॉक्टर परिहार की प्रताड़ना से मानसिक रूप से काफी प्रताड़ित हो चुकी हूं। मेरे साथ भविष्य में किसी भी प्रकार की अनहोनी होती है तो इन सबके जिम्मेदार डॉक्टर परिहार होंगे। इतने गंभीर आरोपों के साथ जारी इस वीडियो ने प्रदेश की शियासत को गरमा दिया है। इस वीडियो को पीएम व सीएम को महिला चिकित्सक द्वारा ट्वीट करने की जानकारी सामने आई है।
महिला सुरक्षा को लेकर खड़े हो रहे सवाल
कार्यस्थल पर महिला कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर आए दिन सवाल खड़े होते रहते हैं। इन गंभीर आरोपों के बाद एक बार फिर प्रदेश में महिला कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो रहा है। इस मामले के उजागर होने के बाद बीते दिनों हुई कलकत्ता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज का मामला ताजा हो रहा है। मृतक डॉक्टर भी वहां प्रबंधन के खिलाफ कुछ सच्चाई सामने लाना चाह रही थी। लेकिन उसे रास्ते से ही हटा दिया गया। इकट्ठा घटना के बाद जांच के दौरान हर दिन नए नए मामलो का खुलासा हो रहा है। शहडोल जिला चिकित्सालय मे पदस्थ दो-दो महिला चिकित्सकों द्वारा सिविल सर्जन डॉक्टर परिहार के खिलाफ लिखित रूप से गंभीर आरोप लगाए जा चुके हैं। इसे लेकर कलेक्टर द्वारा कराई जा रही है, जांच में क्या निष्कर्ष निकलता है। यह तो जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही पता चलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।