उद्भव फाउंडेशन की ओर से रविवार को बरेका स्थित शिवकाली मंदिर के प्रांगण में श्रीकृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
लल्ला वर्ग में अक्षय कुमार, श्रुति कुमारी, सुनील कुमार,कान्हा वर्ग एंड्रेजा भंडारी, कविता श्रीवास्तव, अमित त्रिपाठी और कृष्णा वर्ग में अंशिका वर्मा जान्हवी व वंशिका यादव ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
रविवार को आयोजित प्रतियोगिता चार वर्गों में आयोजित हुई। इसमें 260 बच्चों ने भाग लिया। प्रथम वर्ग लल्ला में तीन वर्ष तक के बच्चों को शामिल किया गया। द्वितीय वर्ग कान्हा में तीन से छह वर्ष तथा तृतीय वर्ग कृष्णा में छह से 12 वर्ष तक के बच्चे शामिल हुए। चतुर्थ वर्ग समूह में 18 वर्ष तक के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा की प्रस्तुति की। कार्यक्रम का शुभारंभ पायल सरल ने गणेश वंदना से किया। उसके बाद बच्चों द्वारा श्री कृष्ण रूप में मनमोहक प्रस्तुतियां की गईं। इस दौरान राकेश शर्मा, कल्पना गुप्ता, राजीव टंडन मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन पुष्पकला झा, अंकित तिवारी एवं अंशु पांडेय ने किया।