Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Dausa News
›
Dausa News: The funeral procession took out through three feet of water, life disrupted due to continuous rain
{"_id":"66de62d8203de4325f095e98","slug":"they-set-out-with-the-bier-through-3-feet-of-water-to-perform-the-last-rites-the-rain-worsened-the-conditions-dausa-news-c-1-1-noi1350-2085488-2024-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dausa News: तीन फीट पानी के बीच से होकर निकाली शवयात्रा, लगातार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: तीन फीट पानी के बीच से होकर निकाली शवयात्रा, लगातार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Mon, 09 Sep 2024 09:37 AM IST
भारी बारिश के चलते पूर्वी राजस्थान के कई इलाके तर-बतर हो चुके हैं। आने वाले दिनों के लिए भी मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है, जिसके चलते हालात और खराब हो सकते हैं। ताजा मामला दौसा जिले के महवा से सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग की मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिए श्मशान तक ले जाने में लोगों को करीब 3 गहरे पानी के बीच से गुजरना पड़ा।
राजस्थान में इस बार हुई बारिश ने पिछले कई दशकों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। लगातार हो रही यह बरसात अब प्रदेश के कई हिस्सों में आफत बनकर बरस रही है। जगह-जगह पानी भरने के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। हालिया मामले में महवा के समलेटी ग्राम पंचायत के कीर्ति नगला गांव में रविवार को 65 वर्षीय धन्नालाल मीणा की बीमारी के चलते मौत हो गई। शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान तक ले जाने वाला रास्ता पानी लबालब भरा था लेकिन कोई अन्य रास्ता नहीं होने के कारण ग्रामीणों को करीब 3 फीट तक भरे पानी से ही शवयात्रा को ले जाना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।