सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Khargone masked woman was seen beating young man and demanding money watch video

Khargone: युवक को पीट कर पैसे मांगती नजर आई नकाब पहनी महिला, फिर पुलिस पहुंची और हुआ ये, देखें वीडियो

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Mon, 09 Sep 2024 11:17 AM IST
Khargone masked woman was seen beating young man and demanding money watch video

मध्यप्रदेश के खरगोन नगर में बीच बाजार में उस वक्त हंगामा मच गया, जब नकाब पहनी एक मुस्लिम महिला ने एक युवक को पकड़कर बीच सड़क पर ही पीटना शुरू कर दिया। अचानक हुई इस घटना से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान यह महिला युवक की पिटाई करते हुए उससे पैसे की मांग कर रही थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने महिला से ऐसा करने का कारण पूछते हुए पूरा माजरा समझा। महिला से मामले की जानकारी लेते ही पुलिस को फोन लगा दिया। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने महिला के चंगुल से उस युवक को छुड़ाया और अपने साथ ले गये तो वहीं महिला को भी पुलिस थाने बुलाया गया।

दरअसल, यह पूरा मामला खरगोन नगर के टीआईटी कॉम्प्लेक्स परिसर का है। जहां रविवार दोपहर उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक मुस्लिम महिला ने अपने पर्स से 1,200 रुपये चोरी करने के आरोप में एक युवक को पकड़ लिया और उससे अपने पैसे की मांग करते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी। महिला ने बताया कि उनका नाम अफसाना है और वह शहर के कुम्हारवाड़ा की रहने वाली है। वह अपने पति के साथ बाइक पर भीकनगांव जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान पोस्ट ऑफिस चौराहे पर फ्रूट की दुकान देख वह रुककर वहां से नारियल पानी ले रही थी। लेकिन इसी बीच उसका पर्स कहीं गायब हो गया।

कुछ दूर जाने के बाद जब उसे इस बात का एहसास हुआ, तब पर्स नहीं मिलने पर वह वापस फ्रूट दुकान पर लौटी। यहां दुकान के पास में ही उसे अपना गिरा हुआ पर्स तो मिल गया। लेकिन जब उसे उठाकर देखा तो वह खाली था और उसमें रुपये नहीं मिले। इसी बीच उसने देखा कि नारियल पानी खरीदते समय एक युवक उसके पास खड़ा था, जो अभी भी वहीं था और उसे वहां पहुंचे देख वह युवक अचानक भागने लगा। महिला ने अपने पति के साथ बाइक से उसका पीछा किया और कुछ दूर आगे जाकर टीआईटी के सामने उसे पकड़ लिया

जिसके बाद हुए हंगामे के बाद महिला की गिरफ्त में आये युवक ने बताया कि उसने 1,100 रुपये पर्स से निकाले जरूर थे। लेकिन वे रुपये दो अन्य अज्ञात लोग उससे छुड़ाकर ले गए। इधर, हंगामे की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी उस युवक को बाइक पर बैठाकर थाने ले गए तो वहीं महिला को भी अपनी शिकायत दर्ज कराने थाने आने का कह गए। बताया जा रहा है कि शहर में इस तरह की गैंग सक्रिय है, जिनका एक सदस्य रुपये चुराता है तो वहीं बाकी सदस्य चोरी किये गए रुपये को लेकर फरार हो जाते हैं, जिससे पकड़े गए व्यक्ति के पास रुपये बरामद नहीं होते और वह चोर साबित होने से बच जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : संतान प्राप्ति की तीन डुबकी के लिए 30 घंटे का इंतजार, मध्यरात्रि के बाद से शुरू स्नान

09 Sep 2024

VIDEO : लोलार्क कुंड में स्नान कर संतान प्राप्ति की कामना, सुरक्षा के बीच पहुंचे श्रद्धालु

09 Sep 2024

VIDEO : शव लेने और पोस्टमार्टम कराने के लिए मनौव्वल करते रहे अधिकारी, नहीं माने परिजन

09 Sep 2024

VIDEO : कानों में चमकी बाली, आई तीज हरियाली... क्लबों व संस्थाओं की ओर से तीजोत्सव की रही धूम

09 Sep 2024

VIDEO : गड्ढे में तब्दील हुआ मालगोदाम रोड, राहगीरों को हो रही काफी परेशानी

08 Sep 2024
विज्ञापन

VIDEO : लल्ला वर्ग में अक्षय, कान्हा वर्ग में एंड्रेजा और कृष्ण वर्ग में अंशिका अव्वल

08 Sep 2024

VIDEO : आगरा शू फैक्टर्स फेडरेशन के कार्यालय पहुंचे वित्तमंत्री, जूते पर जीएसटी कम करने का मिला भरोसा

08 Sep 2024
विज्ञापन

VIDEO : यूपी में एक और ट्रेन पलटाने की साजिश, अनवरगंज-कासगंज रेलवे रूट पर ट्रेन से टकराया सिलिंडर

08 Sep 2024

VIDEO : खिलाड़ियों ने राइफल और पिस्टल चलाने की बारीकियां सीखीं

08 Sep 2024

VIDEO : अलीगढ़ के गांव इब्राहिमपुर भीमपुर में तेज हवा से नीम का पेड़ गिरा, वृद्धा की मौत

08 Sep 2024

VIDEO : वाराणसी में प्रवीण काशी का आमरण अनशन जारी, टोटो चालकों की बुलाई महापंचायत

08 Sep 2024

VIDEO : चक्रधर समारोह में फिल्म अभिनेत्री नृत्य नाटिका की दी प्रस्तुति, देखें वीडियो

08 Sep 2024

Khandwa News: ऋषि पंचमी पर स्नान करने के दौरान नदी में डूबने से दो युवतियों की मौत, गांव में पसरा मातम

08 Sep 2024

VIDEO : ताजमहल के पास दिखा छह फीट लंबा अजगर, पहलवान ने पकड़कर जंगल में छोड़ा

08 Sep 2024

VIDEO : आगरा में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन शुरू

08 Sep 2024

VIDEO : सब जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा की लाव्या मगन ने 20 किग्रा भार में जीता कांस्य

08 Sep 2024

Dausa : बिहार के उपमुख्यमंत्री का बड़ा बयान- प्रशांत किशोर कोई पार्टी के नेता नहीं हैं कि उनकी बात का जवाब दूं

08 Sep 2024

VIDEO : हाथरस हादसे में 17 लोगों की मौत के बाद गांव में पसरा रहा सन्नाटा, पांच घायल गांव लौटे

08 Sep 2024

VIDEO : बीजेपी के खिलाफ बगावती सुर जारी... अमित डीघल ने किया निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान

VIDEO : ऋषिकेश में फोरलेन पर चार वाहन आपस में टकराए, तीन घायल

08 Sep 2024

VIDEO : पंचकर्म में मिनरल ऑयल का इस्तेमाल करना हानिकारक, आयुर्वेद की कार्यशाला में बोले विशेज्ञ

08 Sep 2024

VIDEO : कॉलोनाइजर के खिलाफ लोगों ने किया धरना-प्रदर्शन, कॉलोनी का रास्ता बंद करने का आरोप

08 Sep 2024

Sagar News: मुख्यमंत्री यादव का बीना दौरा कल, लाडली बहना योजना की राशि करेंगे अंतरण, कई अन्य घोषणाओं की उम्मीद

08 Sep 2024

VIDEO : मंदिर टूटने का मामला गरमाया, सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोग, पुलिस ने समझाया

08 Sep 2024

VIDEO : चारा काटने की मशीन में आने के कारण महिला की माैत, परिजनों में मच गया कोहराम

08 Sep 2024

VIDEO : 14 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचेंगे कुरुक्षेत्र, रोहतक में संजय भाटिया ने दी जानकारी

08 Sep 2024

VIDEO : आगे-आगे गइया, पीछे-पीछे ग्वाल, बीच में मेरो नंद गोपाल... पर झूमे बच्चे

08 Sep 2024

VIDEO : कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के बाद जुलाना पहुंची विनेश फोगाट, समर्थकों ने गर्मजोशी से किया स्वागत

08 Sep 2024

VIDEO : गणेश चतुर्थी पर भगवान श्री गणेश की शोभायात्राएं निकलीं, गणपति बप्पा मोरया की गूंज

08 Sep 2024

VIDEO : एक ही रंग की साड़ी पहन महिलाओं ने बिखेरा जलवा, शिक्षकों को भी मिला सम्मान

08 Sep 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed