{"_id":"66df219c54d227a81105aedb","slug":"video-family-members-created-ruckus-over-death-of-patient-suffering-from-diarrhea-police-explained-family","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : डायरिया पीड़ित मरीज की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने परिजनों को समझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : डायरिया पीड़ित मरीज की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने परिजनों को समझाया
गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती डायरिया से पीड़ित मरीज की मौत से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार की शाम करीब छह बजे हंगामा शुरू कर दिया। परिजन वार्ड में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा- बुझाकर एक घंटे बाद शाम सात बजे मामला शांत कराया। परिजन शव लेकर घर चले गए। नोनहरा थाना क्षेत्र के चौरासी गांव निवासी अक्षय कुमार (15) के पेट में दर्द और दस्त की शिकायत पर परिजनों ने सुबह साढ़े दस बजे मेडिकल कालेज अस्पताल के आपातकालीन कक्ष लेकर आए। जहां डाक्टरों ने अक्षय को वार्ड में भर्ती करा दिया। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक ने चार इंजेक्शन लगाने के लिए वार्ड में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को कहा, लेकिन उसने मात्र दो ही इंजेक्शन लगाया। दोपहर करीब एक बजे पहुंचे डाक्टर ने वार्ड में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों से दोनों हाथों में ड्रीप लगाने का निर्देश दिया, लेकिन तैनात कर्मी नस मिलने का हवाला देकर दूसरे को बुलाने चला गया। इधर शाम में मरीज की हालत गंभीर हो गई। परिजन उपचार के लिए आपातकाल कक्ष में ले गए तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के सदस्य कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इस संबंध में सीएमएस डा. राजेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।