{"_id":"66dead70b4dc17eb02091d03","slug":"video-nahanpr-satadayama-ma-savara-ovarafal-pana-bharana-sa-abhayasa-karana-val-khal-parashana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नेहरू स्टेडियम में सीवर ओवरफ्लो, पानी भरने से अभ्यास करने वाले खिलाड़ी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नेहरू स्टेडियम में सीवर ओवरफ्लो, पानी भरने से अभ्यास करने वाले खिलाड़ी परेशान
गुरुग्राम के सिविल लाइंस स्थित नेहरू स्टेडियम में सीवर ओवरफ्लो होने के कारण परिसर में पानी एकत्रित हो गया है। सीवर के गंदे पानी से बदबू आने के कारण यहां विभिन्न खेलों का अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों व जिला खेल विभाग के प्रशिक्षकों को परेशानी हो रही है। नेहरू स्टेडियम में 10 सितंबर से 12 सितंबर तक राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता खेली जानी है। प्रतियोगिता में हरियाणा के 22 जिलों से 1000 से अधिक खिलाड़ी और उनके कोच आएंगे। गुरुग्राम मंडल के खेल उपनिदेशक गिर्राज सिंह का कहना है कि नगर निगम गुरुग्राम को पत्र लिखा जा रहा है और निगम अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है, ताकि स्टेडियम से सीवर के पानी की निकासी की व्यवस्था की जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।