Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Olympic Day was celebrated with great enthusiasm in Una, a rally was taken out from MC Park to Indira Ground
{"_id":"68593e3c9609522c470f42ab","slug":"video-olympic-day-was-celebrated-with-great-enthusiasm-in-una-a-rally-was-taken-out-from-mc-park-to-indira-ground-2025-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: ऊना में ओलंपिक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, एमसी पार्क से इंदिरा ग्राउंड तक निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: ऊना में ओलंपिक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, एमसी पार्क से इंदिरा ग्राउंड तक निकाली रैली
हिमाचल ओलंपिक एसोसिएशन के सौजन्य से और जिला ओलंपिक संघ के तत्वावधान में ऊना में ओलंपिक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर एमसी पार्क ऊना से ओलंपिक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें छह खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर इंदिरा ग्राउंड की ओर रवाना किया गया। रैली को हिमाचल ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ओलंपिक खेलों के प्रति जागरुकता और ओलंपिक मूल्यों के प्रचार का प्रतीक है। इस कार्यक्रम में जिला ओलंपिक संघ के महासचिव राजेश कुमार, प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव, विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के समन्वयक उत्तम डोड, अन्य कोच, खेल प्रेमी और स्थानीय युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना का विकास करना और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों के लिए प्रेरित करना रहा। इंदिरा ग्राउंड में खिलाड़ियों और प्रतिभागियों के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। इंदिरा ग्राउंड में हॉकी ,वॉलीबॉल, एथलीट, थ्रो बॉलसमेत अन्य खेलों के मैच भी आयोजित किए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।