{"_id":"66ee8aaf52e4e367670f414a","slug":"video-one-day-cleanliness-fortnight-program-organized-at-chowki-maniyar-school","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चौकी मनियार स्कूल में एक दिवसीय स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चौकी मनियार स्कूल में एक दिवसीय स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित
उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौकी मनियार में शनिवार को एक दिवसीय स्वच्छता पखवाड़े के तहत स्कूल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह स्वच्छता पखवाड़ा 15 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक पाठशाला में चलाया जाएगा जिसके तहत पाठशाला में अलग-अलग गतिविधियां करवाई जाएंगी। इसमें प्रधानाचार्य मनोहर लाल शर्मा, उपप्राचार्य कुसुम लता, एनएसएस प्रभारी जीतेन्द्र कुमार व सह प्रभारी अंजू बाला , एनसीसी प्रभारी संजीव कुमार स्काउट एवं गाइड प्रभारी विजय शर्मा व सह प्रभारी शर्मिला शर्मा, इको क्लब के प्रभारी सीमा शर्मा, डीपीई सुरेन्द्र कुमार के नेत्रत्व में एनएसएस के स्वयंसेवक एनसीसी कैडेट, स्काउट्स और गाइड्स तथा स्कूल के छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य मनोहर लाल ने बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक व प्रोत्साहित किया। स्कूल स्टाफ अश्विनी कुमार वीरेंद्र कुमार, सुरेश कुमार संजीव कुमार, अशोक कुमार, सिकंदर सिकंदर सिंह, संजीव रांगड़ा राजेश कुमार, बंधु कौडल, पूजा, भगवान सिंह, विजय कुमार बीएड प्रशिक्षु भी शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।