{"_id":"685e6dd8ae4b9e22b205f14b","slug":"video-panchayat-representatives-resigned-en-masse-in-protest-against-the-suspension-of-the-pradhan-2025-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: प्रधान को निलंबित करने के विरोध में पंचायत प्रतिनिधियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, जानिए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: प्रधान को निलंबित करने के विरोध में पंचायत प्रतिनिधियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, जानिए पूरा मामला
ग्राम पंचायत चताड़ा की प्रधान नीलम कुमारी को जिला प्रशासन की ओर से गुरुवार को निलंबित किए जाने के बाद पूरे पंचायत क्षेत्र में असंतोष है। प्रधान के साथ उपप्रधान ज्ञान दास व अन्य वार्ड सदस्यों ने इस कार्रवाई को मनमाना और पक्षपातपूर्ण बताते हुए सामूहिक इस्तीफे की घोषणा कर दी। पंचायत के सभी सदस्य ग्रामीणों के साथ डीसी कार्यालय पहुंचे। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि नीलम कुमारी एक ईमानदार, सक्रिय और जनसेवक प्रधान हैं, जिन्होंने अपने कार्यकाल में गांव के विकास के लिए कई योजनाओं को धरातल पर उतारा। बावजूद इसके, प्रशासन की ओर से बिना निष्पक्ष जांच के उन्हें निलंबित कर देना तानाशाही का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह निलंबन पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि पंचायत प्रधान गांव के विकास कार्य के लिए जेब से पैसा खर्च करने में भी पीछे नहीं हटती, अब उन पर मात्र कुछ हजार रुपये के गबन का आरोप लगाकर राजनीतिक शिकार किया जा रहा है। निलंबित प्रधान नीलम कुमारी ने कहा उन्होंने हमेशा ईमानदारी से पंचायत का संचालन किया है। विकास कार्यों में पारदर्शिता और जनसुनवाई को प्राथमिकता दी है, लेकिन कुछ राजनीतिक शक्तियों को यह रास नहीं आया और मुझे साजिश के तहत निशाना बनाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि महिला पंचायत प्रधानों के खिलाफ इसी तरह से विधायकों के कहने पर राजनीतिक द्वेष के चलते अन्यायपूर्ण कार्रवाई होती रही तो आने वाले समय में कोई भी महिला पंचायती राज संस्थाओं में जिम्मेदारी लेने से गुरेज करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।