{"_id":"65f971a229c73f7c7503fe6c","slug":"video-participants-from-six-districts-presented-folk-music-in-himachal-utsav","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हिमाचल उत्सव में छह जिलों के प्रतिभागियों ने दीं लोक संगीत की प्रस्तुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हिमाचल उत्सव में छह जिलों के प्रतिभागियों ने दीं लोक संगीत की प्रस्तुतियां
भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से जिला ऊना के कला केंद्र समूर कलां में चल रहे राज्य स्तरीय हिमाचल उत्सव कार्यक्रम में राज्य स्तरीय लता मंगेशकर लोक संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मंगलवार को दूसरे दिन विशुद्ध लोक संगीत व विलयात्मक लोक गीत गायन संबंधित प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति दी। इसमें हिमाचल के छह जिलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। दूसरे दिन निर्णायक मंडल में उपनिदेश राज कुमार सकलानी, डॉक्टर मदन झालटा, रचना कपिला रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप निदेशक राज कुमार सकलानी ने की। इसमें चंबा से भुवनेश कुमार, सुल्ताना, करण, कुमार, कुल्लू से काली देवी, लाल सिंह, टिंकू, मंडी से शबनम, कांगड़ा से नितिन, अमनदीप, हिमानी, सर्वेश, बेशन्वी रजत,नीतू, किन्नौर से संजय मिश्रा ने भाग लिया और अपनी लोक गीत प्रस्तुतियां दीं। जिला भाषा अधिकारी नीलम चंदेल ने बताया की तीन दिवसीय कार्यक्रम में दूसरे दिन छह जिलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। छह जिलों के प्रतिभागी अंतिम दिन अपनी प्रस्तुति देंगे। उन्होंने बताया की कार्यक्रम के समापन समारोह में भाषा विभाग के संयुक्त निदेशक मंजीत शर्मा शिरकत करेंगे। इस अवसर पर मंच संचालक रचना कुमारी, अरुणा लता,मंजीत कुमार, सुनील सूरी,किशोरी लाल, विषम्भर, सुरम सिंह, नवीन सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।