सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   VIDEO : Press conference of Una Sadar MLA Satpal Singh Satti

VIDEO : समोसा विवाद पर बोले सत्ती, कांग्रेस ने बना दिया है पूरे प्रदेश का मजाक

Ankesh Dogra अंकेश डोगरा
Updated Sat, 09 Nov 2024 03:57 PM IST
VIDEO : Press conference of Una Sadar MLA Satpal Singh Satti
जिला मुख्यालय से स्टेट ऑफ आर्ट (एसओए) आईटीआई को गगरेट शिफ्ट कर प्रदेश सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं ऊना सदर से विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि एसओए आईटीआई गगरेट बीते काफी समय से ऊना की महिला आईटीआई में संचालित हो रही थी। लेकिन अचानक पढ़ाई का आधा सत्र बीत जाने के बाद इसे गगरेट शिफ्ट करने का फैसला लिया गया, जोकि गलत है। कहा कि प्रदेश सरकार ऊना से गगरेट एसओए आईटीआई शिफ्ट कर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब से कांग्रेस सरकार सत्तासीन हुई है, तब से लोगों का लाभ व नुकसान न देखकर निर्णय लिए जा रहे है। अब सरकार ने आईटीआई को ऊना से गगरेट शिफ्ट कर दिया है। कहा कि एसओए आईटीआई में हरोली, कुटलैहड़ व ऊना के आसपास गांवों के अलावा बिलासपुर तक के प्रशिक्षु पढ़ने आ रहे है। आईटीआई गगरेट शिफ्ट होने से दो से तीन गुना रास्ता तय कर गगरेट पहुंचना पड़ेगा या फिर वहां पर महंगे कमरे लेकर रहने को विवश होना पड़ेगा। सतपाल सत्ती ने कहा कि जब बच्चों ने ऊना आईटीआई में दाखिला लिया, बच्चों को नहीं बताया कि एडमिशन गगरेट आईटीआई के लिए हो रहा है। आधा सत्र खत्म होने पर सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी। युवाओं से कहा जा रहा है कि यह दाखिला गगरेट आईटीआई के लिए हुए थे। उन्होंने कहा कि सरकार इस सेशन को ऊना में ही खत्म करें और अगले सेशन की एडमिशन गगरेट आईटीआई में करें। सत्ती ने कहा कि ऊना जिला में कांग्रेस के चार विधायक है। लेकिन एक भी विधायक बच्चों के हक को नहीं उठा पाया। उन्होंने कांग्रेस के विधायकों को बच्चों के हक को प्रदेश सरकार के समक्ष उठाना चाहिए था। सतपाल सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार 2-3 दिन में इस बारे निर्णय लें। वह स्वयं भी इस मसले को लेकर तकनीकी शिक्षा मंत्री से बात करेंगे। सतपाल सत्ती ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पूरे देश में प्रदेश का मजाक बनाकर रख दिया। कभी टॉयलेट टैक्स लगाए जा रहे है तो कभी समोसे की जांच बड़े ओहदे पर बैठे अधिकारी से करवाई जा रही। अगर सीएम के स्टाफ के सदस्य समोसे खा गए तो यह बड़ी बात नहीं। प्रदेश में खनन माफिया, चोरों व गुंडाराज का बोलबाला है। सचिवालय व जिला मुख्यालय के कार्यालयों में लोगों के हकों को खाया जा रहा है। इस पर सीएम कुछ नहीं बोल रहे। सत्ती ने कहा कि सीएम जनता के हक के मुद्दों को लेकर कार्रवाई करें, छोटे-मोटे कार्यो में न पड़ें। जनता को दी गारंटियां पूरी करें। शनिवार को एसओए आईटीआई में प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थी भी विधायक सतपाल सत्ती से मिले। इस दौरान उन्होंने सत्ती से अपनी समस्या को लेकर चर्चा की। उन्होंने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के नाम एक मांग पत्र दिखाते हुए फिलहाल आईटीआई शिफ्ट न करने की मांग की। रोहित, हरीश, करण, आकाश, भानू, मनीष, सतवीर, मनमोहन, गुरप्रीत, रितिश, शिवांग सहित करीब 50 प्रशिक्षुओं ने उप मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि उनके लिए प्रतिदिन गगरेट जाना बेहद मुश्किल होगा। स्थिति यह हो जाएगी कि उन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़ेगी। क्योंकि अधिकतर प्रशिक्षु गरीब वर्ग से हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार वर्तमान सत्र में आईटीआई को शिफ्ट न करे। ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : हल्द्वानी में पानी के लिए भी झूठे वादे, लोगों ने सहायक अभियंता को घेरा, इन चार कॉलोनियों के लोगों ने जल संस्थान पहुंचकर दी चेतावनी

09 Nov 2024

VIDEO : पंजाब में जयपुर से जम्मू जा रही प्राइवेट बस हादसे का शिकार, 15 यात्री घायल

09 Nov 2024

VIDEO : 683 वंचितों को विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रयास से मिला न्याय का भरोसा

09 Nov 2024

Khandwa: नर्मदा नदी में चल रही अवैध नावों पर प्रशासन हुआ सख्ती, जब्त कर नवीन घाट पर खड़ी करवाई ऐसी सभी नाव

09 Nov 2024

VIDEO : बलरामपुर में कोर्ट ने चार हत्यारों को सुनाई उम्रकैद की सजा

09 Nov 2024
विज्ञापन

VIDEO : सुल्तानपुर लोधी में डिवाइडर से टकराई कार, चालक की मौत

09 Nov 2024

VIDEO : गोंडा में एटीएस अफसरों ने आधा दर्जन मदरसों में की छापेमारी, संचालकों में मची खलबली

09 Nov 2024
विज्ञापन

VIDEO : मिर्जापुर में दुस्साहसिक चोरों की पिटाई से महिला की मौत, बेरहमी से अंगों में नमक भरा, पुलिस कर रही तफ्तीश

08 Nov 2024

VIDEO : करनाल में डॉ. अरविंद शर्मा बोले- पिछले 10 वर्षों में प्रदेश की कारागारों में काफी सुधार हुआ है

08 Nov 2024

VIDEO : फरीदाबाद का बीके अस्पताल का हृदय रोग विभाग फिर से सुचारू

08 Nov 2024

Shajapur News: तेज रफ्तार कार ने वाहन और राहगीरों को मारी टक्कर, लोगों ने पीछा किया पर चालक हुआ फरार

08 Nov 2024

Damoh: दोस्त ही निकले हत्यारे, नाले में पत्थर पटककर की थी संदीप की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

08 Nov 2024

Shahdol News: स्टेटस पर वीडियो डाला और कर ली खुदकुशी, यूनियन बैंक कर्मचारियों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

08 Nov 2024

VIDEO : श्रावस्ती में लाठी-डंडों से बारहसिंघा को पीट-पीटकर मार डाला, एसडीएम व रेंजर ने जुटाई जानकारी

08 Nov 2024

VIDEO : बल्लभगढ़ पहुंचे विश्व प्रसिद्व कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा, बोले - कलयुग नहीं है बल्कि करयुग है

08 Nov 2024

Sagar News: नाबालिग कॉलेज छात्र पर दो युवकों ने रेडियम कटर से किया हमला, छात्र हुआ घायल

08 Nov 2024

VIDEO : फरीदाबाद के बीके अस्पताल में एंटी करप्शन ब्यूरो की रेड तो बंद कर दी सेवा, दोबारा हुई शुरू

08 Nov 2024

VIDEO : फरीदाबाद पुलिस ने किया युवक को थर्ड डिग्री टॉर्चर, बोला- निर्वस्त्र कर मुझे पीटा, तबीयत बिगड़ी

08 Nov 2024

VIDEO : पानीपत में धूमधाम से मनाया छठ पर्व, सुबह ही घाट पर पहुंचे श्रद्धालु

08 Nov 2024

VIDEO : घर में भीषण विस्फोट...फिल्मी स्टाइल में उड़ गया कमरा, कारोबारी की मौत; दो की हालत नाजुक

08 Nov 2024

VIDEO : योग प्रतियोगिता में सुचित्रा और महेश ने मारी बाजी

08 Nov 2024

VIDEO : बलरामपुर में रोजगार मेले में युवाओं ने कराया पंजीकरण

08 Nov 2024

VIDEO : बाराबंकी में रोजगार पाकर 370 युवाओं के खिले चेहरे

08 Nov 2024

VIDEO : बलरामपुर में एथलेक्टिस और ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

08 Nov 2024

Shahdol News: अस्पताल के अंदर प्रवेश से पहले सीएस से लेनी होंगी अनुमति, जिला चिकित्सालय के अंदर लगा पम्पलेट

08 Nov 2024

VIDEO : केंद्रीय मंत्री बोले- कांग्रेस ने किया था आरक्षण का विरोध, सरदार पटेल के परिवार को सहारा तक न दिया

08 Nov 2024

VIDEO : चंदौली के मान सरोवर तालाब पर आरपीएफ ने दिखाई मानवता, वीडियो चर्चा में

08 Nov 2024

VIDEO : करनाल में जेल में बंदियों को दिया गीता का उपदेश, ज्ञानानंद महाराज बोले- धर्म के नाम पर हिंसा व नफरत फैलाने वाले किसी के नहीं होते

08 Nov 2024

VIDEO : चंदौली जीटी रोड पर वाहन चालकों के बीच हंगामा, मौके पर भीड़ जमा हुई

08 Nov 2024

VIDEO : मिर्जापुर में सड़क पर नशेबाज का हाई वोल्टेज ड्रामा, गाड़ी रोकने पर भड़का

08 Nov 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed