{"_id":"686398a3ddd21f82e10ce98f","slug":"video-public-works-department-busy-in-tackling-the-problem-of-waterlogging-in-thanakalan-2025-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: थानाकलां में जलभराव की समस्या से निपटने में जुटा लोक निर्माण विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: थानाकलां में जलभराव की समस्या से निपटने में जुटा लोक निर्माण विभाग
क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बरसात के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सड़क किनारे जलभराव की स्थिति बन रही है, जिससे लोगों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग ने मोर्चा संभालते हुए मल्टी टास्क वर्करों को नालियों की सफाई के कार्य में लगा दिया है। बरसात के पानी की निकासी बाधित न हो, इसके लिए विभाग के कर्मचारी सुबह से लेकर देर शाम तक सड़क किनारे की जाम नालियों को साफ करने में जुटे हैं। कीचड़, पत्तियों और प्लास्टिक कचरे से भरी नालियों की सफाई कर पानी की आवाजाही को सुचारु किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता संदीप गौतम ने बताया कि विभाग पूरी तरह सतर्क है और बारिश के मौसम में कहीं भी जलजमाव या सड़क क्षति की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नालियों में कचरा न फेंकें ताकि पानी की निकासी बनी रहे। स्थानीय निवासी रमेश कुमार, सुमित, नरेश कुमार ने कहा कि विभाग द्वारा की जा रही यह पहल सराहनीय है, क्योंकि पहले हर बरसात में पानी सड़कों पर बहता था और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। अब सफाई के कारण काफी राहत मिली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।