{"_id":"65fc0cd64eda34abf2074331","slug":"video-sdm-una-said-i-decide-campaign-will-start-soon-on-social-media-youth-will-be-involved","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : एसडीएम ऊना बोले-सोशल मीडिया पर जल्द शुरू होगा आई डिसाइड कैंपेन,जोड़े जाएंगे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : एसडीएम ऊना बोले-सोशल मीडिया पर जल्द शुरू होगा आई डिसाइड कैंपेन,जोड़े जाएंगे युवा
नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत होने वाली ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक एसडीएम राजीव ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें पिछले किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। इसमें पाया गया कि स्कूलों में नवचेतना मॉड्यूल को लागू करने में सक्षम रहे हैं। इसके अच्छे परिणाम नजर आ रहे हैं। कॉलेज इंटरवेंशन के तहत कॉलेज में रील कांटेस्ट चलाया जाएगा। इसमें दिए गए टॉपिक पर ज्यादातर बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके माध्यम से ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फैलने पर जोर दिया जाएगा। वह इसको अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी डालेंगे। पंचायत इंटरवेंशन के तहत पंचायत में पंचायत टास्क फोर्स की मीटिंग हर महीने करने पर जोर दिया गया। इसमें नशे के विरुद्ध महीने का प्लान बनाया जाएगा। उसे पंचायत स्तर पर लागू किया जाएगा। पंचायत सर पर जागरूकता शिविरों का पंचायत टास्क फोर्स के तहत आयोजन किया जाएगा। नशा मुक्त ऊना अभियान के अंतर्गत बेहतर काम करने के लिए पंचायत को सम्मानित भी किया जाएगा। बहुत जल्द आई डिसाइड कैंपेन भी शुरू किया जाएगा, जोकि नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।