Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
The rains that followed in September brought smiles to the faces of farmers, giving a new lease of life to the wheat crop.
{"_id":"69731a14b2b88528b20bb4c3","slug":"video-the-rains-that-followed-in-september-brought-smiles-to-the-faces-of-farmers-giving-a-new-lease-of-life-to-the-wheat-crop-2026-01-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: सितंबर के बाद हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिले, गेहूं की फसल को मिली संजीवनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: सितंबर के बाद हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिले, गेहूं की फसल को मिली संजीवनी
सितंबर के बाद क्षेत्र में हुई अच्छी बारिश से किसानों में खुशी की लहर है। यह बारिश गेहूं की फसल के लिए अत्यंत आवश्यक मानी जा रही थी। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को अब गैर सिंचित इलाकों में भी गेहूं की बेहतर फसल होने की पूरी उम्मीद बंध गई है। किसानों का कहना है कि ट्यूबवेल से चाहे जितनी भी सिंचाई कर ली जाए, लेकिन बारिश के बिना गेहूं की फसल वैसी अच्छी नहीं होती। किसान निर्मल सिंह ठाकुर, संदीप ठाकुर, राधे श्याम, अशोक कुमार और रमेश चंद ने बताया कि बारिश से जमीन के हर कोने तक समान रूप से नमी पहुंचती है, जिससे फसल की जड़ों को मजबूती मिलती है और ग्रोथ तेजी से होती है। किसानों ने कहा कि खासकर गैर सिंचित क्षेत्रों में यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं है। अब उन इलाकों में भी गेहूं की फसल होने की पूरी संभावना बन गई है, जहां सिंचाई के साधन सीमित हैं। बारिश के बाद खेतों की मिट्टी में आई नमी से बीज अंकुरण बेहतर होगा और पैदावार भी अच्छी रहने की उम्मीद है। कुल मिलाकर, समय पर हुई इस बारिश ने किसानों की चिंताओं को काफी हद तक दूर कर दिया है और आने वाले समय में अच्छी फसल की उम्मीद को मजबूत किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।