{"_id":"65f547a532020303730762dd","slug":"video-two-samples-of-cotton-candy-failed-in-una-district-cancer-causing-chemical-found","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ऊना जिले में कॉटन कैंडी के दो सैंपल फेल, कैंसर कारक केमिकल मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ऊना जिले में कॉटन कैंडी के दो सैंपल फेल, कैंसर कारक केमिकल मिला
ऊना जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की तरफ से कॉटन कैंडी के लिए दो सर्वे सैंपल फेल पाए गए हैं। इस मामले पर विभाग ने दो और लीगल सैंपल जांच के लिए कंडाघाट लैब भेज दिए हैं। विभाग की तरफ से यह कार्रवाई एफएसएसएआई व प्रदेश सरकार के निर्देशों के बाद की गई है। फेल पाए गए सैंपल में कैंसर कारक केमिकल पाया गया है। बता दें कि विभिन्न स्थानों पर कॉटन कैंडी के सैंपल फेल पाए जाने के बाद प्रदेश सरकार ने कॉटन कैंडी पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस पर जानकारी देते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त जगदीश धीमान ने बताया कि जिले में दो कॉटन कैंडी के सैंपल लिए गए थे। यह सैंपल सर्वे के दौरान दिए गए। जो कि फेल पाए गए हैं। विभाग की तरफ से अब दो लीगल सैंपल लिए गए हैं जिन्हें जांच के लिए कंडाघाट भेजा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।