{"_id":"6880df843212f224f50c07b1","slug":"video-una-50-women-in-malahat-learned-to-make-bulbs-2025-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: मलाहत में 50 महिलाओं ने सीखा बल्ब तैयार करना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना के मलाहात ग्राम पंचायत में 30 दिवसीय एलईडी बल्ब असेंबलिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को समापन हो गया। इस दौरान प्रशिक्षण हासिल करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गुरूचरन सिंह प्रधान ग्राम पंचायत मदनपुर ऊना रहे। मलाहत ग्राम पंचायत में सोशल वेलफेयर एंड रिसर्च ग्रुप (स्वर्ग) और भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) चंडीगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में ऊना जिले की 50 महिलाओं के लिए 30 दिवसीय एलईडी बल्ब असेंबलिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला ऊना के मलाहात ग्राम पंचायत में आयोजित एलईडी बल्ब असेंबलिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम के महिलाओं ने एलईडी बल्ब असेंबलिंग की बारीकियां सीखने के साथ, उत्पाद का नाम रखना, मार्केटिंग करना, बाजारों में उत्पाद की बिक्री बढ़ाना, पैकेजिंग करना आदि सभी विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। मुख्य अतिथि गुरुचरन सिंह ने महिलाओं को तकनीकी कार्यों में हिस्सा दिलवाने के लिए स्वर्ग संस्था का आभार प्रकट किया और सभी महिलाओं को बधाई दी। इस अवसर पर प्रतिभागी महिलाओं द्वारा असेंबल किए एलईडी बल्ब का एक उद्यम भी प्रारंभ किया, जिसका उन्होंने रोशनी इलेक्ट्रिकल्स नाम रखा और साथ ही कर्मठ महिलाओं का एक कदम नए युग की रोशनी की ओर अपने उत्पाद और उद्यम का स्लोगन बनाया। इस उद्यम में महिलाएं मिलकर एलईडी बल्ब असेंबल करेंगी और बाजार में उन्हें बेचकर स्वरोजगार के माध्यम से आय अर्जित करेंगी। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागी महिलाएं और स्वर्ग संस्था से प्रतिनिधि बलबीर सिंह उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।