{"_id":"69f87995b3d3ae5c9505741c","slug":"video-una-bike-stolen-from-chintpurni-recovered-accused-arrested-from-hoshiarpur-2026-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: चिंतपूर्णी से चोरी हुई बाइक बरामद, होशियारपुर से आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: चिंतपूर्णी से चोरी हुई बाइक बरामद, होशियारपुर से आरोपी गिरफ्तार
Ankesh Dogra
Updated Mon, 04 May 2026 04:18 PM IST
Link Copied
जिला ऊना पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले को सुलझाते हुए सराहनीय सफलता हासिल की है। चिंतपूर्णी क्षेत्र से चोरी हुई पल्सर बाइक को पुलिस ने पड़ोसी राज्य पंजाब के होशियारपुर जिले के गढ़दीवाल से बरामद कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी ऊना सचिन हीरेमठ ने बताया कि 24 अप्रैल को दर्ज हुई शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया तंत्र की मदद से पुलिस टीम ने आरोपियों तक पहुंच बनाई। जांच के दौरान पुलिस ने पंजाब में छापेमारी कर मुख्य आरोपी करण मलिक, निवासी गांव गढ़दीवाल, जिला होशियारपुर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली गई है। एसपी ने बताया कि इस वारदात में आरोपी के साथ तीन नाबालिग भी शामिल पाए गए हैं, जिनके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस की मुस्तैदी और पेशेवर जांच के चलते ही कुछ ही दिनों के भीतर दूसरे राज्य से चोरी की गई बाइक को बरामद करना संभव हो सका। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आम जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।