Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una: Crowds of devotees throng Chintpurni Temple; arrangements bolstered with ropes as officials personally take charge
{"_id":"69f721722ba849542c0c29f0","slug":"video-una-crowds-of-devotees-throng-chintpurni-temple-arrangements-bolstered-with-ropes-as-officials-personally-take-charge-2026-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, रस्से लगाकर व्यवस्था सुदृढ़; अधिकारी खुद संभाल रहे मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, रस्से लगाकर व्यवस्था सुदृढ़; अधिकारी खुद संभाल रहे मोर्चा
Ankesh Dogra
Updated Sun, 03 May 2026 03:50 PM IST
Link Copied
माता चिंतपूर्णी के दरबार में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। रोजाना बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, जिसके चलते मंदिर प्रशासन ने व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ कर दिया है। मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर के निर्देशों के बाद प्रशासन ने मंदिर परिसर में रस्से लगाकर व्यवस्था लागू की है, जिससे भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मदद मिल रही है।मंदिर प्रशासन द्वारा की गई इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य यह है कि श्रद्धालु लंबे समय तक एक जगह इकट्ठा न रहें और सभी को सुगमता से माता रानी के दर्शन हो सकें। श्रद्धालुओं को व्यवस्थित कतारों में आगे बढ़ाया जा रहा है, रविवार को भी श्रद्धालुओं की भीड़ काफी अधिक रही, ऐसे में मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर खुद मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते और दिशा-निर्देश देते नजर आए। उनकी सक्रियता के चलते मंदिर में भीड़ पर नियंत्रण बना रहा और श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक दर्शन किए। मंदिर प्रशासन की इस पहल की श्रद्धालु भी सराहना कर रहे हैं, क्योंकि इससे उन्हें बिना किसी परेशानी के माता रानी के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।