सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una: Disaster management mock drill successfully conducted at Bangana College; preparedness to tackle future disasters strengthened

Una: बंगाणा महाविद्यालय में आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, भविष्य की आपदाओं से निपटने की तैयारी सुदृढ़

Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Mon, 15 Jun 2026 03:45 PM IST
Una: Disaster management mock drill successfully conducted at Bangana College; preparedness to tackle future disasters strengthened
हिमाचल प्रदेश सरकार के आदेशानुसार, अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में राज्यव्यापी मेगा मॉक अभ्यास (दिन-रात) के 10वें संस्करण के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण मॉक एक्सरसाइज का सफल आयोजन किया गया। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य भूकंप, बादल फटने और जंगल की आग जैसी संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए महाविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों की तैयारियों को सुदृढ़ करना था। यह मॉक एक्सरसाइज होमगार्ड एवं अग्निशमन विभाग के सहयोग से आयोजित की गई। अभ्यास के दौरान, आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव, राहत और सुरक्षित निकासी की प्रक्रियाओं का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य सभी प्रतिभागियों को आपदा के समय सतर्कता, समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया के लिए तैयार करना था। होमगार्ड विभाग के अधिकारी हंसराज ने विद्यार्थियों और कर्मचारियों को आपदा की पूर्व तैयारी, जोखिमों की पहचान और आपातकालीन स्थिति में प्रभावी प्रतिक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सही जानकारी, समय पर निर्णय लेना और सामूहिक प्रयास जन-धन की हानि को काफी हद तक कम कर सकते हैं। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर रेखा शर्मा ने कहा कि इस तरह के अभ्यास विद्यार्थियों और कर्मचारियों में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं और संकट की घड़ी में प्रभावी ढंग से कार्य करने की क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों और सहयोगी विभागों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रोफेसर सिकंदर नेगी की विशेष भूमिका रही। इस अवसर पर प्रोफेसर संजय शर्मा, प्रोफेसर नंदलाल, डॉ. किरण ठाकुर, डॉ. कुलदीप सिंह और प्रोफेसर कमलेश कुमार सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मणिकर्णिका घाट से संकल्प लेकर शुरू की पंचक्रोशी यात्रा

15 Jun 2026

VIDEO: सोमवती अमावस्या पर घाटों से मंदिरों तक उमड़े श्रद्धालु, विश्वनाथ धाम में लंबी कतार

15 Jun 2026

सोसाइटी में 20वीं मंजिल से गिरा प्लास्टर, डिलीवरीकर्मी बाल-बाल बचा

15 Jun 2026

VIDEO: कड़ी सुरक्षा के बीच दालमंडी में शुरू हुआ ध्वस्तीकरण का काम

15 Jun 2026

Solan: परवाणू में जाम, ट्रक खराब होने और दो गाड़ियों की टक्कर से राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगी लंबी कतार

15 Jun 2026
विज्ञापन

सोमवती अमावस्या पर पवित्र ब्रह्म सरोवर पर उमड़ा आस्था का सैलाब

15 Jun 2026

Satna News: नशे का जाल बेनकाब, गोदाम से 28 लाख का गांजा और नशीली सिरप जब्त

15 Jun 2026
विज्ञापन

चंडीगढ़ में युवक को चाकुओं से गोदा

सोनीपत में योग मैराथन का आयोजन, विधायक निखिल मदान ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

15 Jun 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस व केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर झज्जर में योग मैराथन आयोजित

अयोध्या: सोमवती अमावस्या के मौके पर सरयू नदी में स्नान शुरू, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

15 Jun 2026

गर्मी और उमस से मिली राहत, गुरुग्राम में सोमवार सुबह हुई बारिश

15 Jun 2026

Ujjain News: सोमवती अमावस्या पर भांग का शृंगार, मस्तक पर श्रीगणेश; भस्म रमाने से पहले त्रिनेत्र से सजे महाकाल

15 Jun 2026

Meerut: गृहकलह में पति ने पत्नी को मारी गोली, लाइसेंसी पिस्टल समेत पति गिरफ्तार

15 Jun 2026

Meerut: गृहकलह में पति ने पत्नी को मारी गोली, लाइसेंसी पिस्टल समेत पति गिरफ्तार

15 Jun 2026

VIDEO: नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी के खिलाफ भड़के विहिप कार्यकर्ता, नारेबाजी की

15 Jun 2026

VIDEO: टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना के लिए संघर्ष जारी

15 Jun 2026

VIDEO: हल्द्वानी में केतन हत्याकांड के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

15 Jun 2026

कानपुर: चोर नाले से गंगा में गिर रहा गंदा पानी, महंत ने किया विरोध

14 Jun 2026

कानपुर: बाबा अमरनाथ यात्रा में भंडारों के लिए राशन सामग्री से भरे ट्रक रवाना किए गए

14 Jun 2026

कानपुर: बड़ा चौराहा मेट्रो स्टेशन पर शो योर टैलेंट के तहत सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

14 Jun 2026

बेसवां में धरणीधर धाम परिक्रमा के दौरान सन्त श्री श्रीनिवास वृंदावन ने बताया धरणीधर तीर्थ का महत्व

अयोध्या धाम स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़, ट्रेन पर चढ़ने और बैठने को लेकर नोकझोंक

14 Jun 2026

असम विमान हादसे में टप्पल के बलिदानी जितेंद्र के पार्थिव शरीर के इंतजार में आंखें हुई नम

14 Jun 2026

अमरनाथ भंडारा के लिए एचएएल कॉलोनी से भंडारे की साम्रगी की गई रवाना

14 Jun 2026

मछलियों के मरने का मामला: वाजिदपुर पहुंची टीम ने की जांच, पानी के पांच नमूने लिए

14 Jun 2026

Haridwar: साल के पहले सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर पुलिस अलर्ट

14 Jun 2026

अंबाला: रोडवेज बस की चपेट में आने से एक्टिवा सवार युवती की मौत, मामा की लड़की घायल

14 Jun 2026

अयोध्या: सोमवती अमावस्या पर अयोध्या में सरयू नदी में स्नान करने के लिए उमड़े श्रद्धालु

14 Jun 2026

Meerut: थाने की जमीन बताकर संबंधित कागजात जमा करने के नोटिस का मामला, एसपी देहात ने 7 दिन में कागजात दिखाने की दी चेतावनी

14 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed