Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una Elderly devotee wandered for two days in search of his belongings bag found with the help of Home Guard in-charge
{"_id":"69a94dec38ae75f47d0619be","slug":"video-una-elderly-devotee-wandered-for-two-days-in-search-of-his-belongings-bag-found-with-the-help-of-home-guard-in-charge-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: दो दिन से सामान की तलाश में भटकता रहा बुजुर्ग श्रद्धालु, होमगार्ड इंचार्ज की मदद से मिला बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: दो दिन से सामान की तलाश में भटकता रहा बुजुर्ग श्रद्धालु, होमगार्ड इंचार्ज की मदद से मिला बैग
Ankesh Dogra
Updated Thu, 05 Mar 2026 03:03 PM IST
विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने आए एक बुजुर्ग श्रद्धालु का खोया सामान आखिरकार दो दिन बाद मिल गया। पंजाब के फिरोजपुर से आए लगभग 70 वर्षीय श्रद्धालु सतपाल बुधवार को माता चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेकने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि मंदिर में माथा टेकने से पहले उन्होंने बाजार की एक प्रसाद की दुकान पर अपना बैग और अन्य सामान रख दिया था। दर्शन करने के बाद जब वह वापस लौटे तो उन्हें वह दुकान नहीं मिल पाई, जहां उन्होंने अपना सामान रखा था। इसके बाद बुजुर्ग श्रद्धालु पूरे दिन चिंतपूर्णी बाजार में अलग-अलग प्रसाद की दुकानों पर जाकर अपना सामान ढूंढते रहे, लेकिन उन्हें कहीं भी अपना सामान नहीं मिला। बुजुर्ग श्रद्धालु सही तरीके से यह भी नहीं बता पा रहे थे कि उन्होंने किस दुकान पर अपना सामान रखा था, जिस कारण उनकी परेशानी और बढ़ गई। गुरुवार को उन्होंने मंदिर प्रशासन से अपना सामान ढूंढने की गुहार लगाई, लेकिन काफी तलाश के बाद भी सामान का पता नहीं चल पाया। इस बीच होमगार्ड के इंचार्ज सरदार पूर्ण सिंह ने स्वयं पहल करते हुए बुजुर्ग श्रद्धालु को अपने साथ बाजार में ले जाकर प्रसाद की दुकानों पर एक-एक करके पूछताछ की। काफी देर की तलाश के बाद आखिरकार वह दुकान मिल गई, जहां बुजुर्ग ने अपना बैग रखा था और उनका सामान सुरक्षित मिल गया। अपना खोया सामान मिलने के बाद बुजुर्ग श्रद्धालु ने राहत की सांस ली और मंदिर प्रशासन तथा होमगार्ड के इंचार्ज सरदार पूर्ण सिंह का तहे दिल से धन्यवाद किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।